फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   protest

भाजपा नेताओं के आतंकियों से संबंध की हो एनआईए जांच

विज्ञापन
protest
जम्मू। आतंकी तालिब हुसैन से संबंधों पर प्रदेश युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को त्रिकुटानगर स्थित भाजपा मुख्यालय और पीएमओ में मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह के आवास के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा आतंकवाद को संरक्षण दे रही है। भाजपा नेताओं के आतंकियों से संबंध हैं, जिसकी एनआईए से जांच करवाई जाए। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस कर्मियों के बीच धक्का मुक्की हुई।
विज्ञापन

राष्ट्रीय महासचिव भारतीय युवा कांग्रेस जगदेव गागा के नेतृत्व में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मिनी मार्केट त्रिकुटा नगर से भाजपा मुख्यालय की ओर से रैली की शक्ल में कूच किया। प्रदर्शन की पूर्व सूचना से भारी पुलिस बल को बुला लिया गया था। इस बीच नारेबाजी करते हुए किसी तरह प्रदर्शनकारी भाजपा मुख्यालय के बाहर पहुंचने में सफल हो गए। यहां उन्होंने धरना देकर विरोध दर्ज कराया। गागा ने कहा कि विभिन्न घटनाओं में भाजपा के आतंकियों के साथ संबंध सामने आए हैं।
विज्ञापन

कांग्रेस कभी भी आतंकवाद के मुद्दे पर राजनीति करने के पक्ष में नहीं रही है। तालिब हुसैन भाजपा के आईटी सेल का सक्रिय सदस्य था और यह पार्टी के शीर्ष नेताओं की जानकारी में था। केंद्रीय गृह मंत्री के साथ भी तालिब की तस्वीरें वायरल हुई हैं, जिससे साफ है कि भाजपा आतंकवाद को संरक्षण दे रही है। भाजपा आम लोगों और राष्ट्रवाद के प्रति अपनी जिम्मेदारी से खुद को मुक्त नहीं कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेशाध्यक्ष उदय भानू चिब ने कहा कि खुद को राष्ट्रवादी कहने वाली पार्टी को लोगों को बताना चाहिए कि उनके भीतर आतंकवादी क्या कर रहे हैं। सरकार ने अग्निपथ योजना से भी युवाओं को निराश किया है। भाजपा को सिर्फ वोट बैंक की चिंता है। उपप्रधान रिकी डलोत्रा ने भी भाजपा की नीतियों को लताड़ा। प्रदर्शन में साहिल सिंह लंगेह, दिव्यांश जमवाल, अनिरुध साहनी, लतीश शर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed