{"_id":"6297cf1ff8dbe516c8178b7c","slug":"protest-jammu-city-news-jmu261033236","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक हफ्ते से पानी नहीं आने पर फूटा गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक हफ्ते से पानी नहीं आने पर फूटा गुस्सा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। एक हफ्ते से पानी नहीं आने पर बुधवार को कासिम नगर के लोगों का गुस्सा फूट गया। उन्होंने नरवाल चौक पर दो घंटे हाईवे जाम कर समस्याओं को उजागर किया। साथ ही सरकार और विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए हैं।
प्रदर्शन करते हुए स्थानीय लोगों मूर्ति राम, बिल्ला और शमी कुमार आदि ने बताया कि कासिम नगम में एक सप्ताह से पानी नहीं आ रहा है। इस कारण उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार जलशक्ति विभाग को समस्या के बारे में अवगत करवाया गया, लेकिन आजतक कोई कदम नहीं उठाया गया है। रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं। लोग तवी नदी से पानी ढोने और टैंकर से व्यवस्था करने को मजबूर हैं। हर बार गर्मी में पेयजल किल्लत की समस्या गहराती है, लेकिन विभाग की ओर से समाधान नहीं हो पा रहा है। उन्होंने प्रशासन से जल्द कदम उठाने की अपील की है।
वार्ड 47 के पार्षद शारदा ने कहा कि इलाके में पानी की समस्या का समाधान किया जाए। हेल्थ एंड सैनिटेशन कमेटी के अध्यक्ष राज कुमार को सूचित कर दिया गया है। बाद में जलशक्ति विभाग के सहायक अभियंता (एईई) ने मौके पर पहुंच कर समस्या के समाधान का आश्वासन दिया, जिसके बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ।