फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   protest

पीएम पैकेज के तहत घाटी में तैनात कर्मियों को जम्मू लाएं

विज्ञापन
protest
जम्मू। कश्मीरी पंडितों ने घाटी में लक्षित हत्याओं के विरोध में बुधवार को तवी पुल स्थित हरि सिंह पार्क में प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रधानमंत्री पैकेज के तहत घाटी में तैनात कश्मीरी पंडित कर्मचारियों को जम्मू संभाग में तैनात करने की मांग उठाई गई। वहीं, सरकार पर कर्मचारियों को सुरक्षित माहौल मुहैया करवाने में विफल रहने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन

यह प्रदर्शन कश्मीरी पंडित यूनाइटेड फ्रंट के बैनर तले किया गया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि कश्मीरी पंडित अब बलि का बकरा नहीं बनेंगे। पीएम पैकेज के तहत घाटी में तैनात कर्मचारियों को निशाना बनाया जा रहा है। फ्रंट के संयोजक सतीश किस्सू ने कहा कि घाटी में पीएम पैकेज के तहत तैनात कर्मचारी सुरक्षित नहीं हैं। 32 साल से विस्थापन का दंश झेल रहे हैं, लेकिन अब कश्मीर पंडित एकजुट हो गए हैं। हक के लिए संघर्ष करेंगे। कुलदीप कुमार ने कहा कि कश्मीरी पंडितों को बलि का बकरा बनाया जा रहा है। सरकार के आश्वासन पर भरोसा नहीं है। कश्मीरी में तैनात पंडित कर्मचारियों की जम्मू वापसी तक प्रदर्शन जारी रहेगा। इसलिए सरकार कश्मीरी पंडितों की समस्या का स्थायी समाधान करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed