{"_id":"625491eae91bb121e63a9ff1","slug":"protest-jammu-city-news-jmu2575974108","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार माह से वेतन नहीं मिलने पर फूटा गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार माह से वेतन नहीं मिलने पर फूटा गुस्सा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। चार माह से वेतन नहीं मिलने पर जम्मू-कश्मीर रोड ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन (जेकेआरटीसी) के कर्मचारियों के सब्र का बांध सोमवार को टूट गया। उन्होंने प्रेस क्लब के बाहर प्रदर्शन सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। साथ ही कर्मचारियों और कारपोरेशन के प्रति भेदभाव करने का आरोप लगाया है।
यूटी ऑफ जेएंडके रोड ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन वर्कर यूनियन के बैनर तले कर्मचारियों ने सोमवार को प्रदर्शन किया। एसोसिएशन के महासचिव दिलबाग सिंह ने बताया कि दिसंबर से मार्च तक चार माह का वेतन नहीं मिला है। महंगाई के दौर में बिना वेतन के घर चलना मुश्किल है। छठे वेतन आयोग के तहत 57 फीसदी डीए लंबित है। कारपोरेशन में अस्थायी रूप से आठ से दस साल से कार्य कर रहे चालकों और सहचालकों को नियमित नहीं किया गया है। अन्य सभी विभाग के कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग का लाभ मिल रही है, लेकिन कारपोरेशन के कर्मियों से सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। सरकार के साथ मार्च 2021 में बैठक हुई थी, जिसमें कई फैसले लिए गए थे लेकिन अभी तक उन्हें लागू नहीं किया है। यूनियन के प्रांतीय अध्यक्ष प्रमजीत सिंह ने कहा कि सरकार हमें सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर कर रही है। सरकार कर्मचारियों की परेशानियों को समझ कर बकाया वेतन जारी करे।
राकेश कुमार संगराल बने नए एमडी
जेकेआरटीसी के एमडी अंग्रेज सिंह के सेवानिवृत्त होने के दस दिन बाद उनकी जगह नए अधिकारी की नियुक्ति हुई है। पंचायती राज विभाग के निदेशक राजेश कुमार संगराल को जेकेआरटीसी का नया एमडी बनाया गया है। मंगलवार को वह कार्यभार संभालेंगे।