फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   protest

महंगाई के विरोध में सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने बोला हल्ला

विज्ञापन
protest
जम्मू। देश सहित प्रदेश में बढ़ रही महंगाई के खिलाफ वीरवार को प्रदेश कांग्रेस ने हल्ला बोल कर रोज जताया। इस दौरान महाराजा हरि सिंह की प्रतिमा के पास नारेबाजी करने के साथ ही तवी पुल जाम कर सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। इससे वाहनों की आवाजाही रुक गई। यातायात बहाल करने और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुल से हटाने के दौरान पुलिस और कार्यकर्ताआें में धक्का-मुक्की भी हुई। पुलिस कांग्रेस के दर्जनों पूर्व विधायकों, नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत लिया और डेढ़ घंटे बाद छोड़ दिया।
विज्ञापन

प्रदेशाध्यक्ष जीए मीर ने कहा कि भाजपा अनुचित कर लगाकर जनता को लूटने रही है। गरीब जनता को रौंदकर पूंजीपतियों को लाभ दिया जा रहा है। लगभग सभी आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में बढ़ोतरी से आम आदमी का बजट गड़बड़ा गया है। मोदी सरकार गरीब और आम आदमी विरोधी नीतियों पर काम कर रही है। भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस संघर्ष जारी रखेगी। लोगों के हितों के लिए सरकार संवेदनशील नहीं है। अन्य वक्ताओं ने कहा कि महंगाई ने कई साल के रिकार्ड तोड़ दिए हैं। हर कोई महंगाई से त्रस्त है। आए दिन नए कर लगाए जा रहे हैं। इस बीच पार्टी के कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए तवी पुल पर आ गए और सड़क जाम कर दी। करीब आधे घंटे तक यातायात बाधित होने से वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेने के लिए पुलिस वाहनों को लाया गया, जिसमें उन्हें लेकर जिला पुलिस लाइन भेजा गया। प्रदर्शन में कार्यवाहक अध्यक्ष रमण भल्ला, मूला राम, रवींद्र शर्मा, योगेश साहनी और बलवान सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed