फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   protest

एस्टेट विभाग के अस्थायी कर्मियों का प्रदर्शन जारी

विज्ञापन
protest
जम्मू। एस्टेट विभाग के अस्थायी कर्मचारियों ने स्थायी करने की मांग को लेकर वीरवार भी प्रदर्शन जारी रखा। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर मांगों पर जल्द गौर नहीं किया गया तो वह कामछोड़ हड़ताल पर चले जाएंगे।
विज्ञापन

एस्टेट डिपार्टमेंट कैजुअल इंप्लाइज एसोसिएशन के बैनर तले उतरे अस्थायी कर्मचारियों ने कहा कि चार अप्रैल, 2003 में सरकार की केबिनेट के तहत कैजुअल लेबर्स, वर्कर्स और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की नियुक्तियां की गई थीं। लेकिन आजतक उन्हें स्थायी करने के बारे में कोई नीति नहीं बनाई गई है। इससे उनका भविष्य अंधकारमय हो रहा है। कर्मचारियों ने 72 घंटे की हड़ताल की काम दी थी। जम्मू कश्मीर में न्यूनतम वेतन अधिनियम को लागू नहीं किया गया है। कई कर्मचारी पिछले 25 से 30 साल से सेवाएं दे रहे हैं। कर्मचारियों की कोई सुनवाई नहीं की जा रही है। कर्मियों के खिलाफ गलत कानून लाए जा रहे हैं। एसआरओ 43 को खत्म कर दिया गया है, जो कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए बना था। जम्मू संभाग के राजनेताओं ने कर्मियों का साथ नहीं दिया है। उन्होंने साफ किया कि कर्मचारी आगामी दिनों में अपने आंदोलन को तेज करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed