{"_id":"6210089216e38f1ab2731b99","slug":"protest-jammu-city-news-jmu254121180","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन परीक्षा के लिए शुरू की भूख हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑनलाइन परीक्षा के लिए शुरू की भूख हड़ताल
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू विश्वविद्याल में ऑनलाइन परीक्षा की मांग पर शुक्रवार को इंजीनियरिंग विभाग के विद्यार्थी भूख हड़ताल पर बैठे। इससे पहले विद्यार्थियों ने दिन भर सन्नी परिहार के नेतृत्व में वीसी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया।
सनद रहे कि जम्मू विश्विविद्यालय के इंजीनियरिंग विभाग की दिसंबर में होने वाली परीक्षाएं फरवरी में भी नहीं हो पाई हैं। छात्रों और प्रशासन के बीच गतिरोध जारी है। विवि प्रशासन सरकारी आदेश जारी होने के बाद परीक्षाएं ऑफलाइन करवा रहा है। छात्रों को प्रशासन का यह फैसला मंजूर नहीं है। इसी के चलते परीक्षाएं लंबित हो रही हैं।
विद्यार्थी अंकुश ने कहा कि विवि प्रशासन छात्रों के साथ अन्याय कर रहा है। कोरोना के चलते दिसंबर में होने वाली परीक्षाएं पंद्रह जनवरी को होनी थी। लेकिन उसे स्थगित कर दिया गया। छात्रों की डिग्री पूरी नहीं पा रही है। सरकार अलग-अलग पदों के लिए पद सृजित करती है। लेकिन इंजीनियरिंग के छात्र आवेदन नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन
अंशुमन भलवाल, हिमांशु बलोरिया ने कहा कि विवि के परीक्षा नियंत्रक सहित अन्य प्रशासन ने उनके साथ बातचीत में बताया कि सरकार ने ऑफलाइन परीक्षाओं के निर्देश दिए हैं। नियम के खिलाफ ऑनलाइन परीक्षाएं नहीं करवाई जा सकती हैं। छात्रों का आरोप है कि विवि ने एमबीए तीसरे सेमेस्टर की ऑनलाइन परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है। 19 फरवरी से उनकी परीक्षा है।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सभी विद्यार्थी बराबर हैं। प्रशासन को सभी के साथ बराबर व्यवहार करना होगा। उन्होंने कहा कि कई दिन पहले उन्होंने विवि प्रशासन से ऑनलाइन परीक्षा की डेटशीट जारी करने की अपील की थी। लेकिन उसे नजरंदाज किया गया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जब तक मांग पूरी नहीं होगी, तब तक वीसी चैंबर के बाहर धरना स्थल पर बैठेंगे। अपना अधिकार लेकर रहेंगे। भूख हड़ताल पर गुरदीप सिंह, एजाज अहमद, असरार, बाली बैठे हैं।