{"_id":"61f44bff4dc0167f062d3e7d","slug":"protest-jammu-city-news-jmu2527438151","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश के शिक्षित युवाओं के साथ हो रहा खिलवाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश के शिक्षित युवाओं के साथ हो रहा खिलवाड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। मिशन स्टेट हुड ने शुक्रवार को शहर में सुनील डिपंल के नेतृत्व में प्रदर्शन कर सरकार से प्रदेश के शिक्षित युवाओं को इंसाफ देने की मांग उठाई है। साथ ही जेकेएसएसबी और बेरोजगारी के मुद्दे पर कार्यप्रणाली पर कई सवाल उठाए हैं। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। उन्होंने बार्डर बटालियन के अभ्यर्थियों को न्याय देने सहित लोक निर्माण विभाग, पीडीडी के अस्थायी कर्मचारियों को नियमित करने पर जोर दिया।
प्रदर्शन के दौरान कहा कि प्रदेश में शिक्षित युवाओं की स्थिति काफी खराब है। जेकेएसएसबी ने चतुर्थ श्रेणी के पदों की भर्ती करवाई थी, लेकिन उसमें सिर्फ बारहवीं पास युवाओं को ही वरियता दी गई। जबकि डिग्री प्राप्त युवाओं को नौकरी के लाभ से वंचित रखा गया है। छह हजार अभ्यर्थियों ने चतुर्थ श्रेणी की परीक्षा पास की थी। उन्हें सरकार ने नियुक्ति पत्र नहीं दिए। बार्डर बटालियन भर्ती के अभ्यर्थी भी लगातार इंसाफ की मांग के लिए सड़कों पर हैं।
सरकार एक बार पद सृजित करती है और दो बार अधिसूचना जारी की जाती हैं। हाल ही में सरकार ने बार्डर बटालियन के 2700 पदों के लिए पुन: भर्जी की अधिसूचना जारी की है, जबकि 2018 में भी उन्हीं पदों के लिए कई अभ्यर्थियों ने शारीरिक परीक्षा तक पास कर ली है। लिखित परीक्षा का इंतजार कई साल से कर रहे हैं। राजोरी, डोडा, किश्तवाड़, रामबन और बनिहाल सहित अन्य जिलों के युवा रोजाना प्रदर्शन के लिए मबजूर हैं। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। उन्होंने सरकार से युवाओं के साथ इंसाफ की मांग की है। मौके पर राहुल सिंह, सुशील कुमार, तारिक और सचिन आदि उपस्थित रहे।