फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   protest

स्थगित हों कलस्टर विवि में स्नातक की अर्धवार्षिक परीक्षाएं

विज्ञापन
protest
जम्मू। कलस्टर विवि जम्मू में जारी स्नातक की अर्धवार्षिक परीक्षाओं को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की महानगर इकाई ने मंगलवार को प्रदर्शन किया। इस दौरान कोरोना संक्रमण के चलते परीक्षाएं रद करने की मांग उठाई गई। वहीं, संक्रमित छात्रा को परीक्षा केंद्र में बुलाने पर जमकर बवाल हुआ।
विज्ञापन

वीसी कार्यालय के बाहर मुकेश मन्हास की अध्यक्षता में किए गए इस प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने विवि पर मनमानी का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सोमवार को कलस्टर विवि के अधीन कॉलेजों में तीसरे और पांचवें सेमेस्टर की परीक्षा ली गई हैं। जीजीएम साइंस कॉलेज जम्मू में कोरोना संक्रमित छात्रा को परीक्षा के लिए बुलाया गया था। जहां पर उसे उचित सुविधा नहीं मिल पाई है। छात्रा की स्थिति अधिक गंभीर थी। अधिकांश समय तक परीक्षा में लिख नहीं पाई है। सचिव मुकेश मन्हास ने कहा कि मामलों के बढ़ते ही प्रदेश के अन्य उच्च शिक्षण संस्थानों में परीक्षाएं स्थगित की गई हैं, लेकिन कलस्टर विवि ने परीक्षाएं करवाने का जो निर्णय लिया है वह विद्यार्थियों के लिए परेशानी का सबब बन रहा है। सरकार की ओर से कोविड नियमों का पालन करने की हिदायत दी गई है। शिक्षण संस्थानों में तमाम प्रक्रियाएं ऑनलाइन करने को कहा गया है। सरकार को इस संदर्भ में कड़ा संज्ञान लेना चाहिए। सचिव चाहत आंनद ने कहा कि विवि की ओर से संक्रमित छात्रा को परीक्षा में बुलाने का मामला निंदनीय है। कोरोना से पहले ऑफलाइन परीक्षाएं शुरू हुई थीं।
विज्ञापन

लेकिन दो विषयों की परीक्षाएं शेष थीं। विवि को इसके बारे विचार विमर्श करना चाहिए था। कार्यकर्ताओं ने बताया कि छात्रा के अभिभावकों ने परीक्षा नियंत्रक के साथ फोन पर स्वास्थ्य के बारे में बात की थी। परीक्षा नियंत्रक ने छात्रा को परीक्षा केंद्र में अलग बैठने की व्यवस्था करने का आश्वासन दिया था। विवि ने परीक्षा लेने के बजाए स्थगित की होती या ऑनलाइन मोड से ली होती तो सभी विद्यार्थी परीक्षा में बैठ सकते थे। लेकिन विवि ने कोविड नियमों की अवहेलना की है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि कोरोना काल में कोई भी परीक्षा आयोजित नहीं की जानी चाहिए। इस मौके पर हरिओम शर्मा, अभिषेक, अनीत मन्हास, दानिश वीर मंगोत्रा, अनुभल अंश आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed