फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   protest

स्थायी नियुक्ति, वेतन-भत्ते के लिए सड़कों पर उतरे कर्मी

विज्ञापन
protest
जम्मू । वेतन भत्ते और स्थायी नियुक्ति की मांग को लेकर कर्मचारियों ने ज्वाइंट एक्शन कमेटी के बैनर तले अध्यक्ष बाबू हुसैन मलिक के नेतृत्व प्रदर्शनी मैदान के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर जल्द कदम उठाने की अपील की है।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने बताया कि 25 साल से अलग-अलग विभागों में अस्थायी रूप से सेवाएं दे रहे हैं। एसआरओ 520 के तहत कर्मचारियों को स्थायी करने का प्रावधान है, लेकिन 25 साल से किसी ने भी सुध नहीं ली है। सरकार की अनदेखी की वजह से कर्मचारियों को मजबूरन सड़कों पर उतरना पड़ रहा है। बाबू हुसैन मलिक के मुताबिक उन्होंने कई बार प्रशासन से मांगें पूरी करने की गुहार लगाई थी, लेकिन आजतक कोई समाधान नहीं हुआ है।
विज्ञापन

महंगाई में परिवार का खर्चा चलाना मुश्किल हो रहा है। कई विभागों के कर्मचारियों को कई माह से वेतन नहीं मिला है। स्थायी कर्मचारियों के बराबर वह भी सेवाएं देते हैं, लेकिन वेतन भत्ते के मामले में सौतेला व्यवहार किया जाता है। रोष जताते हुए कहा कि कुछ एसपीओ और प्लस टू लेक्चर को नौकरी से भी निकाला गया है, जोकि अन्याय है। महंगाई आसमान छू रही है। सरकार आंखें मूंदे बैठी है। इस समस्या का समाधान करने के लिए सरकार विफल साबित हो रही है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि जल्द मांगें पूरी नहीं हुईं तो सचिवालय का घेराव करने के लिए मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed