फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   protest

घाटी में शिक्षकों की हत्या के विरोध में निकाला कैंडल मार्च

विज्ञापन
protest
जम्मू। कश्मीर घाटी में शिक्षकों की हत्या के विरोध में रविवार को कर्मचारी संगठनों ने कैंडल मार्च निकाला। इंप्लाइज ज्वाइंट एक्शन कमेटी के बैनर तले प्रेस क्लब से कैंडल मार्च निकाला, जिसमें विभिन्न संगठनों के सदस्यों ने भाग लिया है। इस दौरान कर्मचारियों ने आतंकी हमले की निंदा की और दिवंगत शिक्षकों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन भी रखा।
विज्ञापन

प्रेस क्लब के बाहर एकत्रित हुए कमेटी के सदस्यों ने कहा कि इस तरह के हमले आतंकवादियों के असली चेहरे को दिखाते हैं। आतंकवादी मानवता के दुश्मन हैं और इनपर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। कमेटी के सदस्य गणेश खजूरिया, सुशील सूदन, सुरेश र्श्मा ने कहा कि इस तरह के हमलों से कर्मचारी डरने वाले नहीं है।
विज्ञापन

कर्मचारी संगठन इस हमले की निंदा करते है और सरकार से आतंकवादियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग करते है, ताकि भविष्य में ऐसे घटनाए नहीं हो। कर्मचारियों ने कहा कि शिक्षक बच्चों को शिक्षा देकर उनका भविष्य बनाते है, निहत्थे शिक्षकों पर हमला करना आतंकवादियों की कायरता को दिखाता है। कर्मचारियों ने प्रेस क्लब से बिक्रम चौक कैंडल रैली निकाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारियों ने कहा या तो सरकार कर्मचारियों को सुरक्षा दो या उन्हें वापस जम्मू बुलाया जाए। वहीं शिक्षकों ने भी कैंडल मार्च निकाल कर घाटी में अपने सहकर्मियों पर हुए आतंकी हमले की निंदा की और सरकार से शिक्षकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।

कश्मीरी पंडितों ने घाटी में सुरक्षा पर उठाए सवाल
कश्मीरी में अल्पसंख्यक समुदय के लोगों पर हो रहे हमलों के विरोध में कश्मीरी पंडितों ने प्रदर्शन किया। डोगरा चौक में एकत्रित हुए समुदय के सदस्यों ने एलजी प्रशासन सुरक्षा मुहैया नहीं करवाने का आरोप लगाया। लोगों ने कहा कि एलजी प्रशासन घाटी में अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को सुरक्षा देने में नाकाम रहा है। कहा कि आतंकवादी स्कूल में हत्या कर रहे हैं और सरकार को पता नहीं चल रहा है। आज घाटी में फिर से 1990 के जैसे हालात बनाए जा रहे है। अल्पसंख्यक समुदय के लोगों को सोची समझी रणनीति के तहत मारा जा रहा है। इस दौरान कर्मचारियों ने वंदे मारत और बिंदरू, दीपक तेरे खून से इंकलाब आएगा के नारे लगाए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed