फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   protest

दलित महिला उत्पीड़न के खिलाफ प्रदर्शन

विज्ञापन
protest
जम्मू। प्रदेश कांग्रेस की प्रभारी रजनी पाटिल मंगलवार को इंदिरा चौक जम्मू में दलित-महिला उत्पीड़न के खिलाफ प्रदर्शन में भी शामिल हुईं। महिला कांग्रेस के प्रदर्शन में पाटिल ने कहा कि केंद्र में भाजपा के नेतृत्व में देश में महिलाओं और दलितों पर अत्याचार बढ़ा है। ऐसी कई घटनाओं में भाजपा नेता संलिप्त पाए गए हैं। भाजपा की कमजोर वर्गों के खिलाफ नीतियों पर कांग्रेस देशभर में लोगों को जागरूक करने का काम कर रही है।
विज्ञापन

पाटिल ने अफसोस जताते हुए कहा कि भाजपा ने बड़े प्रचार के साथ ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ का नारा दिया था, लेकिन वास्तव में भाजपा नेता खुद महिलाओं पर अत्याचार में शामिल हैं। यूपी की हाथरस दुष्कर्म मामले में भी भाजपा के नेता दोषियों को बचाने में लिप्त पाए गए। प्रदेशाध्यक्ष जीए मीर ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के लोग भाजपा से विश्वासघात और धोखा महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन

भाजपा का असली चेहरा सामने आ गया
प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष इंदु पवार ने कहा कि कमजोर वर्गों पर अत्याचार के खिलाफ जिला स्तर पर भी ऐसे विरोध प्रदर्शन किए जाएंगे। भाजपा नेतृत्व आम जनता को भूलकर केवल कारपोरेट जगत की इच्छाओं और आकांक्षाओं को पूरा करने का काम कर रहा है। भाजपा का असली चेहरा लोगों के सामने आया है। भाजपा की नीतियों के खिलाफ कांग्रेस ने देशव्यापी स्तर पर कई कार्यक्रम शुरू किए हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं से जुड़े मामलों को लेकर भाजपा के खिलाफ आवाज बुलंद की जाएगी। प्रदर्शन में महिला कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed