फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   protest

हड़ताल 14वें दिन भी जारी रही, जल संकट बरकरार

विज्ञापन
protest
जम्मू। जलशक्ति विभाग के अस्थायी कर्मियों की हड़ताल 14वें दिन वीरवार को भी जारी रही। कर्मियों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। हड़ताल से शहर के कई इलाकों में जल संकट बरकरार है। कुछ इलाकों में टैंकरों से पानी की आपूर्ति की जा रही है लेकिन पूरा नहीं पड़ रहा। लोगों को रोजाना के कामों को निपटाने में आ दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान कर्मियों ने कहा कि सरकार उनकी मांगों पर कोई ध्यान नहीं दे रही। उन्होंने उपराज्यपाल से मांगों की तरफ ध्यान देने की अपील की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि कम वेतन में परिवार चलाना मुश्किल हो गया है। बच्चों की स्कूल फीस देने को पैसे नहीं हैं। उन्होंने कहा कि वह लोग राष्ट्रवादी हैं और उन्हें पूरा अधिकार है कि लोकतंत्र में अपनी आवाज उठाएं। उनकी आवाज को दबाया नहीं जा सकता। चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगें जल्द न मानीं तो आंदोलन और उग्र होगा। मांगें माने जाने तक हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन

पीडीडी कर्मियों की हड़ताल से कई इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रही
जम्मू। पीडीडी, लोक निर्माण, कृषि और बागवानी विभाग के अस्थायी मुलाजिमों ने चौथे दिन भी धरना प्रदर्शन किया। हड़ताल से कई इलाकों में बिजली की आपूर्ति प्रभावित रही। समस्या ठीक करने में घंटों लगे। हड़ताली कर्मचारी नियमित करने, न्यूनतम वेतन एक्ट लागू करने और लंबित वेतन जारी करने की मांग कर रहे हैं। हड़ताल से कई विभागों में कामकाज प्रभावित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली कारपोरेशन के अस्थायी कर्मियों का कहना है कि वह 5 वर्षों से सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन उन्हें स्थायी नहीं किया जा रहा। उधर लोक निर्माण विभाग के कर्मियों का कहना है कि यूटी बनने के बाद एक उम्मीद जगी थी कि हालात में सुधार होगा, लेकिन कुछ नहीं हुआ। सरकार की तरफ से उनकी मांगों को लेकर कोई कदम नहीं उठाया जा रहा। उन्हें न स्थायी किया जा रहा और न ही कई महीनों का लंबित वेतन जारी किया जा रहा है। आने वाले दिनों में कई अन्य सरकारी विभागों के अस्थायी कर्मी भी हड़ताल पर जा सकते हैं। शनिवार को अगली रणनीति तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed