फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   protest

नगर निगम में क्यों पड़े सीबीआई छापे, बताएं मेयर और आयुक्त

विज्ञापन
protest
जम्मू। नगर निगम जम्मू में बीते दिनों हुई सीबीआई जांच को लेकर विपक्षी पार्षदों ने मंगलवार को मोर्चा खोल दिया। मेयर और निगम आयुक्त से सीबीआई रेड को लेकर कई सवाल उठाए हैं। निगम परिसर में प्रेसवार्ता के दौरान पार्षद गौरव चोपड़ा ने मेयर से त्यागपत्र देने की मांग की।
विज्ञापन

चोपड़ा ने कहा कि जब पार्षद जरनल हाउस की मीटिंग में निगम में भ्रष्टाचार को लेकर सवाल उठाते तो मेयर यह कहकर हाउस से उठकर चले जाते कि कुछ पार्षद बिना वजह निगम को बदनाम कर रहे हैं। अब जबकि हाउस पूरी तरह से एक योजना के तहत बंद किया गया है। बावजूद इसके सीबीआई निगम के कई कार्यालयों में रेड कर जांच कर रही है और यह जांच किस भ्रष्टाचार के मामले में थी, न तो सीबीआई ने इस पर कुछ साफ किया है और न ही मेयर या आयुक्त ने। निगम में बड़े स्तर पर घोटाला हुआ है तभी देश की सबसे बड़ी जांच एजेंसी ने निगम परिसर में दबिश दी। निगम के ट्रांसपोर्ट विंग का खर्च कई गुणा बड़ा है, जो कि घोटालों की तरफ इशारा कर रहा है।
विज्ञापन

विपक्षी दलों के पार्षदों ने एलजी से अपील की कि इस मामले में निगम को निर्देश दें कि आखिर सीबीआई जांच क्यों हुई और इसमें क्या निकला। इसमें जो भी दोषी पाया गया है उस पर क्या कार्रवाई की गई है। पार्षद रशपाल भारद्वाज और अमित गुप्ता ने भी निगम में फैले भ्रष्टाचार को लेकर कई सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि आखिर निगम कहां है, क्यों लोगों के सामने आने से उनके सवालों का जवाब देने से निगम अधिकारी व मेयर कतराते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed