{"_id":"5ee3dcae8ebc3e432d3690f5","slug":"protest-jammu-city-news-jmu2120278106","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में नए टोल प्लाजा के खिलाफ सड़क पर उतरी युकां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में नए टोल प्लाजा के खिलाफ सड़क पर उतरी युकां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के बाहर शुक्रवार को यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में बनाए जा रहे नए प्लाजा के खिलाफ हल्ला बोल दिया। इसके साथ ही एसआरओ 202 का भी विरोध किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि केंद्र सरकार और प्रदेश प्रशासन एक तरफ युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रहे हैं, वहीं नए टोल प्लाजा स्थापित कर आम लोगों की जेब पर भी बोझ डाला जा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी कर जनविरोधी फैसलों के खिलाफ भड़ास निकाली।
युकां प्रदेशाध्यक्ष उदय भानू चिब ने कहा कि सरकार ने चार जून को नई भर्ती नीति लागू की है, लेकिन एसआरओ 202 को पहले की तरह अमल में लाया जा रहा है, जिससे नए कर्मचारियों का शोषण हो रहा है। इस नीति में कर्मचारी को पांच साल तक प्रोबेशन पर रखा जाता है और उसे इंक्रीमेंट का भी लाभ नहीं दिया जाता है। इससे कर्मचारी दबाव में काम कर रहे हैं। यह नीति उनके हितों के खिलाफ है।
यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि मुख्य सचिव ने 27 फरवरी को एसआरओ 202 की समीक्षा के लिए एक कमेटी का गठन किया था, लेकिन अब तक उस पर कोई काम नहीं किया गया है। यह नीति पूर्व गठबंधन सरकार लाई थी, लेकिन अब केंद्र शासित प्रदेश होने के कारण पुराने आदेश को अमल में नहीं लाया जा रहा है। केंद्र सरकार जम्मू-कश्मीर के साथ दोहरी नीति अपना रही है। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र रैना ने सरोर टोल प्लाजा को उखाड़ फेंकने के दावे किए थे, लेकिन जम्मू में नए टोल प्लाजा स्थापित करके सरकार लगातार लोगों पर बोझ डाल रही है। लखनपुर के साथ अखनूर में नए टोल प्लाजा बनाए जा रहे हैं, जिनका विरोध शुरू हो गया है। रोष प्रदर्शन के दौरान रिकी डलोत्रा, निर्माणदीप सिंह, लतिश शर्मा, वीरेंद्र सिंह, अश्विनी सिंह, नीरज चौधरी, राहुल टंडन, साहिल सगोत्रा आदि शामिल रहे।