फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   protest

सिख संगठनों ने 181 पैरामेडिक्स और स्टाफ नर्सों को टर्मिनेट करने की निंदा की

विज्ञापन
protest
जम्मू। प्रदेश के विभिन्न सिख संगठनों ने सिख यूनाइटेड फ्रंट जेएंडके के चेयरमैन एस सुदर्शन सिंह वजीर, शिरोमणि अकाली दल जम्मू-कश्मीर के चेयरमैन एस दयाल सिंह वजीर, चीफ ऑर्गनाइजर भाई कनिया, निश्काम सेवा सोसायटी जम्मू - कश्मीर एस. मोहिंदर सिंह, अध्यक्ष शिरोमणि अकाली दल जम्मू-कश्मीर एस दरबिन्दर सिंह और ज्वाइंट सेक्रेटरी एस कुलवंत सिंह खजुरिया की अध्यक्षता में टेलीफोन पर बातचीत पर एक बैठक आयोजित की गई। उन्होंने लोगों से सरकार के दिशा निर्देशों का पालन करने और कोविड फाइटर्स के साथ सहयोग करने की अपील की। इस दौरान उन्होंने 181 पैरामेडिक्स और स्टाफ नर्सों की टर्मिनेट करने के आदेशों की निंदा की और इस तरह के टर्मिनेशन आदेशों को रद्द करने की मांग की। उन्होंने कहा कि यह भेदभावपूर्ण और सार्वजनिक हित के खिलाफ है। उन्होंने एलजी से व्यक्तिगत रूप से हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया और एसआरओ- 24 के तहत लगे पैरामेडिक्स और स्टाफ नर्सों के टर्मिनेशन ऑर्डर को रद्द करने की अपील की। उन्होंने अधिकारियों से अनुरोध किया कि वे डॉक्टरों और नर्सों को आवश्यक सुरक्षा किट प्रदान करें। वजीर ने जम्मू-कश्मीर के सभी स्वास्थ्य कर्मियों से निरंतरता की मांग की, चाहे वह जिस क्षेत्र से भी जुड़े हों। इस दौरान सिख वेलफेयर सोसाइटी जम्मू- कश्मीर के अध्यक्ष एस. गजन सिंह, नगरसेवक प्रो. युधवीर सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed