{"_id":"eff7a4321518307f808163a2e73e4fcb","slug":"protest-in-anantnaag-after-driver-beaten-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्राइवर की पिटाई पर अनंतनाग में फिर हिंसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्राइवर की पिटाई पर अनंतनाग में फिर हिंसा
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Mon, 30 Nov 2015 10:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले में सोमवार को स्थानीय लोगों ने हिंसक प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर जमकर पथराव किया। हालात को काबू में करने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा।
विज्ञापन
घटना अनंतनाग के कीपी रोड की है, जहां एक टाटा सूमो वाहन के ड्राइवर की कथित तौर पर पिटाई का मामला सामने आया।
स्थानीय लोगों के अनुसार सुरक्षा बलों ने ड्राइवर की पिटाई की है। इसके विरोध में स्थानीय ड्राइवर और लोग बड़ी संख्या में एकत्रित हुए और विरोध प्रदर्शन करने लगे।
विज्ञापन
आक्रोशित लोगों ने इलाके में पथराव शुरू कर दिया। इसके बाद इलाके में हालात तनावपूर्ण हो गए। इलाके में सभी दुकानें बंद हो गई।
करीब एक घंटे तक श्रीनगर-पहलगाम राजमार्ग पर यातायात प्रभावित रहा। हालात नियंत्रण से बाहर होते देख पुलिस ने बल का प्रयोग किया।
साथ ही आंसू गैस के गोले भी दागे। बाद में पुलिस के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया कि मामले में कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद हालात सामान्य हो गए।
विज्ञापन