{"_id":"65d7ae90502068f4db03b624","slug":"protest-in-akhnoor-akhnoor-news-c-268-1-akb1001-100341-2024-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: अखनूर में ओबीसी महासभा का प्रदर्शन, 27 फीसदी आरक्षण की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: अखनूर में ओबीसी महासभा का प्रदर्शन, 27 फीसदी आरक्षण की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखनूर। जम्मू-कश्मीर में ओबीसी के लिए 27 फीसदी आरक्षण की मांग को लेकर ओबीसी महासभा ने चंदिया घाट पर प्रदर्शन किया और ओबीसी जनगणना की मांग उठाई। इस दौरान ओबीसी महासभा ने एक संयुक्त मोर्चे के बैनर तले 26 फरवरी को जम्मू में ओबीसी अधिकार तिंरगा यात्रा निकलने की भी घोषणा की।
ओबीसी महासभा के चेयरमैन कस्तूरी लाल ने कहा कि जम्मू कश्मीर को केंद्र शासित प्रदेश का दर्जा मिले अब करीब चार साल से अधिक समय हो चुका है। इस दौरान केंद्र सरकार द्वारा केंद्र के अधिकांश कानून यहां लागू किए गए हैं। मगर अभी तक मंडल कमीशन की रिपोर्ट जम्मू कश्मीर में लागू नहीं हुई है। जिसको लेकर कई बार ओबीसी समुदाय के लोगों ने केंद्र सरकार से जम्मू कश्मीर में मंडल कमीशन की रिपोर्ट लागू करने की मांग उठाई है ताकि क्षेत्र में पिछले कई सालों से अनदेखी का शिकार हो रहे पिछड़ी जाति के युवाओं को अपना हक मिल सके। उन्होंने कहा कि ओबीसी समुदाय के लोगों से 70 वर्षों से भेदभाव किया जा रहा है।
संयोजक ओबीसी महासभा बंसीलाल चौधरी ने स्थानीय निकाय चुनावों में ओबीसी को उचित कोटा प्रदान करने, ओबीसी छात्रों को छात्रवृत्ति देने और ओबीसी के लिए अलग कॉलम के साथ इस समुदाय के लिए नई जनगणना कराने की मांग की। इस दौरान रविंदर मगोत्रा, अमित कुमार, अमित वर्मा, बिशन लाल, अभिषेक वर्मा आदि मौजूद रहे।