{"_id":"62855a1f6ebc4623c950da3f","slug":"protest-health-employee-jammu-news-jammu-city-news-jmu260098226","type":"story","status":"publish","title_hn":"हड़ताल के लिए समर्थन जुटा रहे चिकित्सा कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हड़ताल के लिए समर्थन जुटा रहे चिकित्सा कर्मी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। डीपीसी (डिपार्टमेंटल प्रमोशन कमेटी) और अन्य मांगें पूरी करवाने के लिए 24 मई से की जा रही हड़ताल को सफल बनाने के लिए चिकित्सा कर्मियों का समर्थन जुटाया जा रहा है। जम्मू-कश्मीर मेडिकल इंप्लाइज फेडरेशन ने बुधवार को सरकारी अस्पताल सरवाल (जम्मू) में बैठक कर हड़ताल के लिए चिकित्सा स्टाफ से सहयोग मांगा। फेडरेशन के प्रधान सुशील सूदन ने कहा कि चिकित्सा कर्मियों को हक के लिए हड़ताल के अलावा दूसरा कोई रास्ता नहीं बचा है। बीते चार साल से डीपीसी नहीं की गई है, जिससे बड़ी संख्या में कर्मचारी बिना पदोन्नति के सेवानिवृत्त हो गए हैं। अंडर हेड 2211 परिवार कल्याण के तहत कार्यरत फीमेल मल्टीपर्पज हेल्थ वर्करों के वेतन के मुद्दे को भी हल नहीं किया गया है। पांच माह से इन्हें वेतन जारी नहीं किया गया है। गांधीनगर और सरवाल अस्पताल सहित कई चिकित्सा केंद्रों में बड़ी संख्या में कर्मचारियों के पद खाली हैं। फार्मासिस्टों की पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करने और पेंशन योजना बहाल करने की भी मांग है। बैठक में कमलजीत साहनी, सरदार तेेजेंद्र सिंह, देवेंद्र रैना, नवीन भान, आशिक हुसैन आदि मौजूद रहे।
------
ये सेवाएं प्रभावित होंगी
इस हड़ताल से आपात को छोड़कर स्वास्थ्य सेवाएं ठप होना लाजमी है। हड़ताल से ओपीडी और रूटीन ऑपरेशन भी प्रभावित होंगे। एक साथ सैकड़ों चिकित्सा कर्मियों के हड़ताल पर रहने से मरीजों को परेशानियां होंगी।
विज्ञापन
------
ये सेवाएं प्रभावित होंगी
इस हड़ताल से आपात को छोड़कर स्वास्थ्य सेवाएं ठप होना लाजमी है। हड़ताल से ओपीडी और रूटीन ऑपरेशन भी प्रभावित होंगे। एक साथ सैकड़ों चिकित्सा कर्मियों के हड़ताल पर रहने से मरीजों को परेशानियां होंगी।
विज्ञापन