{"_id":"6192ba4981826851c6508820","slug":"protest-garbage-samba-news-samba-news-jmu2479070172","type":"story","status":"publish","title_hn":"अरनिया के वार्ड-2 में गंदगी पर फूटा लोगों का गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अरनिया के वार्ड-2 में गंदगी पर फूटा लोगों का गुस्सा
विज्ञापन
अरनिया। नगर पालिका अरनिया के वार्ड दो में फैली गंदगी के कारण लोगों में रोष है। सोमवार को इसके विरोध में क्षेत्र के लोगों ने नगर पालिका के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की।
नगर पालिका कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते लोगों ने बताया कि उनके वार्ड में न तो ईओ आते हैं और न ही सफाई कर्मचारी कूड़ा उठाने पहुंच रहे हैं। प्रदर्शनकारी विपन शर्मा ने बताया कि नगर पालिका में स्वच्छ भारत अभियान की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं, जिससे बीमारियां फैलने का डर बना हुआ है। गंदगी से उठने वाली बदबू में रहना मुश्किल हो गया है।
वार्ड-2 में सफाई व्यवस्था सुचारु रूप से नहीं होने से गलियां और नालियों में भी गंदगी भरी है, बदबू के कारण दुकानों और घरों में रहना मुश्किल हो गया है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि नगरपालिका की ओर से डेंगू की रोकथाम के लिए भी उचित प्रबंध नहीं किए गए हैं। लोगों की सेहत से खिलवाड़ किया जा रहा है। लोगों ने नगरपालिका पर लापरवाही का आरोप लगाया है। बता दें कि वार्ड की मुख्य गली से हर रोज सैकड़ों लोगों का आना-जाना रहता है। गंदगी के कारण उन्हें परेशान होना पड़ रहा है। इस मौके पर राकेश अरोड़ा अन्य अन्य वार्डवासी उपस्थित रहे।