{"_id":"938e68ceefb23549fcaa426e8f5e4827","slug":"protest-for-street-construction-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गली के निर्माण के लिए प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गली के निर्माण के लिए प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
Updated Fri, 03 Apr 2015 01:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के वार्ड चौदह स्थित रामनगर कालोनी में बदहाल गली से गुस्साए लोगों ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जिला प्रशासन और नगर परिषद से गुहार लगाने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
जल्द समस्या हल नहीं की गई तो लोगों को सड़क पर उतरना पड़ेगा। प्रदर्शनकारियों में शामिल दर्शन कुमार ने कहा कि मोहल्ले की गलियों में बारिश में पानी जमा हो जाता है।
विज्ञापन
गली से गुजरने के लिए बीच-बीच में पत्थर लगा रखे हैं। कई बार पत्थर पर से पांव फिसलने से लोग चोटिल भी हो चुके हैं और उनके कपड़े भी खराब हो जाते हैं।
सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को होती है। अक्सर ही वे फिसलकर गंदगी में गिर जाते हैं, जिससे उनके कपड़े खराब हो जाते हैं।
सत्यादेवी, रमेश कुमार, केवल कृष्ण, अजीत कुमार, पिंकी देवी आदि ने बताया कि जिला प्रशासन से फरियाद कर चुके हैं। कई दफा नगर परिषद से भी गुहार लगाई गई, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
शहर का हिस्सा होने के बावजूद उन्हें पक्की गली और जल निकासी की सुविधा नहीं मिल पाई है। मजबूरन उन्हें प्रदर्शन कर समस्या मुखर करनी पड़ रही है। यही हाल रहा तो उन्हें संघर्ष तेज करना पड़ सकता है।