{"_id":"60c3cf018ebc3e567d4861f1","slug":"protest-electricity-jammu-news-jammu-city-news-jmu2371302149","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली-पानी की समस्या पर जगह-जगह प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली-पानी की समस्या पर जगह-जगह प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। शहर में बिजली कटौती के खिलाफ लोगों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को भी विभिन्न राजनीतिक संगठनों ने प्रदर्शन कर बिजली निगम और सरकार के खिलाफ भड़ास निकाली। डोगरा फ्रंट शिवसेना ने रानी पार्क में रैली निकालकर प्रदर्शन किया। अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने कहा कि बिजली निगम लोगों को पर्याप्त सुविधा नहीं दे पा रहा। हर साल गर्मी में हालात बिगड़ जाते हैं।
नेशनल पैंथर्स पार्टी ने भी बिजली-पानी की समस्या को लेकर शहर में प्रदर्शन कर भाजपा सरकार का पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों ने घर-घर की यही कहानी, न बिजली न पानी के नारे लगाए। पार्टी के अध्यक्ष हर्ष देव सिंह कहा कि भाजपा सरकार के नेताओं को पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। हर साल मात्र घोषणाएं ही होती हैं, काम कुछ नहीं होता। भाजपा नेताओं ने लोगों से झूठे वादे किए।
---------
समस्या हल करवाएं उपराज्यपाल
नेशनल कांफ्रेंस की यूथ विंग ने भी प्रदर्शन कर बिजली कारपोरेशन के खिलाफ भड़ास निकाली। प्रांतीय सचिव तेजिंदर पाल सिंह ने कहा कि जम्मू शहर और उसके आसपास के क्षेत्र गांधी नगर, गुरु नानक नगर, प्रीत नगर, त्रिकुटा नगर, नई बस्ती, सतवारी, चट्ठा ज्यादा प्रभावित हैं, यहां पर हर रोज तीन से चार घंटे ही बिजली मिल रही है। उन्होंने उप राज्यपाल से समस्या हल करवाने की मांग की।
विज्ञापन
----------
स्मार्ट मीटर लगाने का भी विरोध
जम्मू वेस्ट असेंबली मूवमेंट ने भी न्यू प्लाट में बिजली-पानी की समस्या पर प्रदर्शन किया। अध्यक्ष सुनील डिंपल ने कहा कि बिजली कटों से लोग परेशान हैं। बिजली निगम इसका समाधान नहीं कर रहा। हर साल लोगों को मुसीबत पेश आती है। कहा कि शहर में स्मार्ट मीटर नहीं लगने चाहिए। प्रदेश में बिजली के बड़े प्रोजेक्ट हैं। इसके बावजूद बिजली कटौती हो रही है। गर्मी के कारण लोगों को घरों में बैठना मुश्किल हो गया है।