{"_id":"5fd8fffd8ebc3e40a443a5d5","slug":"protest-doda-news-jmu224828529","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकाया वेतन, स्थायी नियुक्ति की मांग को लेकर वन कर्मियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकाया वेतन, स्थायी नियुक्ति की मांग को लेकर वन कर्मियों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भद्रवाह। बकाया वेतन तथा स्थायी नियुक्ति की मांग को लेकर मंगलवार को भद्रवाह वन निगम कर्मचारी मोर्चा की ओर से एसएफसी डिवीजन कार्यालय परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया गया। इसमें काफी संख्या में कर्मचारियों ने भाग लेकर यूटी सरकार पर उन्हें नजरअंदाज करने का आरोप लगाया। विभागीय प्रबंधन भी उनकी मांगों व शिकायतों पर ध्यान नहीं दे रहा है। कई बार सबंधति मांगों को पूरा करने की मांग उठाई गई है, लेकिन अभी तक इसपर कोई भी ध्यान नहीं दिया गया है। उनके पास प्रदर्शन के अतिरिक्त दूसरा विकल्प नहीं बचा है।
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे तस्कीन बट ने कहा कि मांगों को पूरा करने के लिए 22 दिसंबर तक का समय दिया गया है। अगर मांगों को पूरा नहीं किया तो वह सचिवालय की तरफ कूच करेंगे। वेतन नहीं मिलने से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शनकारियों ने राजनीतिक दलों के खिलाफ भी नारेबाजी करते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा उनका दुरुपयोग किया है। किसी भी राजनीतिक दल ने उनके वास्तविक मुद्दों को नहीं उठाया है और न ही उन्हें हल करने का प्रयास किया है। इसलिए अब समय आ गया है कि हम अपनी लड़ाई खुद शुरू करें। उन्होंने कहा कि 22 जुलाई को जम्मू कश्मीर के वित्त विभाग ने जम्मू-कश्मीर वन विकास निगम के पक्ष में अनुदान जारी किया है। उनकी मांग है कि इसे जल्द जारी किया जाए। साथ ही कर्मचारियों के अन्य मुद्दों को भी हल करने की मांग उठाई। इस अवसर पर ऋषि कतल, आजाद सिंह, दिलीप शर्मा, मोहम्मद अयूब गनई, तारिक हुसैन मलिक आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।