{"_id":"6126a5648ebc3e79d268e7e9","slug":"protest-demand-jammu-news-jammu-city-news-jmu2422839101","type":"story","status":"publish","title_hn":"सचिवालय घेरने जा रहे एसपीओ को रास्ते में रोका, पुलिस से धक्कामुक्की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सचिवालय घेरने जा रहे एसपीओ को रास्ते में रोका, पुलिस से धक्कामुक्की
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। पुलिस विभाग में तैनात स्पेशल पोलिस ऑफिसर (एसपीओ) ने वेतन वृद्धि, नौकरी से निकाले मुलाजिमों की बहाली और अन्य मांगों को लेकर बुधवार को प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सचिवालय तक रैली निकालनी चाही, लेकिन पुलिस ने उन्हें डोगरा सदर सभा कार्यालय के बाहर ही रोक लिया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्कामुक्की भी हुई, जिसमें दो से तीन लोगों को मामूली चोटें आईं हैं।
एसपीओ ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते कहा कि वे लंबे समय से पुलिस विभाग में काम कर रहे हैं, लेकिन वेतनमान बहुत कम है, जिससे घर का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है। कुछ एसपीओ को नौकरी से निकाल दिया गया है। सेवानिवृत्त हो चुके मुलाजिमों का वेतन अभी तक रुका हुआ है।
एसपीओ ने पुलिस और सेना के साथ कई सर्च ऑपरेशन में भाग लिया। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि एसपीओ को भी सरकारी कर्मचारियों की तर्ज पर सुविधाएं दी जाएं। उन्होंने जान जोखिम में रखकर विपरीत परिस्थितियों में काम किया है। सरकार एसपीओ से कम वेतन पर सेवाएं ले रही है। इस मामले की हाईकोर्ट में सुनवाई चल रही है। चेतावनी दी कि मांगें जल्द पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन तेज कर देंगे।