फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   protest,demand,employee,jammu news,PDD

पीडीडी में प्रमोशन से कार्यकारी निदेशक को पद भरे सरकार

विज्ञापन
protest,demand,employee,jammu news,PDD
जम्मू। बिजली विभाग (पीडीडी) में कार्यकारी निदेशक के पद पर सेवानिवृत्त अधिकारियों को तैनात करने का सरकार का फैसला जम्मू-कश्मीर इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग स्नातक संघ को मंजूर नहीं है। रविवार को इस फैसले का विरोध करते हुए संघ ने सरकार से पदोन्नति के तहत पद भरने की मांग की। साथ ही 72 घंटे तक कामकाज ठप करने का फैसला लिया। हालांकि जरूरी सेवाओं जारी रखने का भी निर्णय लिया, ताकि लोगों को परेशानी न हो। बैठक में कर्मचारियों ने सरकार के फैसले की निंदा की। सदस्यों ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों को कार्यकारी निदेशक के रूप में नियुक्त किया जा रहा है। इससे कार्यरत कर्मचारियों की पदोन्नति पर असर पड़ेगा। यह आश्चर्यजनक है कि कार्यपालक निदेशक, मुख्य अभियंता के रूप में लगभग पांच वर्ष से अधिक समय से कार्य कर रहे वरिष्ठ अभियंताओं की कमी न होने के बावजूद सरकार सेवानिवृत्त कर्मचारियों को कार्यकारी निदेशक बनाने पर विचार कर रही है। बैठक में इंजीनियर मुंशी माजिद अली, सचिन टिक्कू और अन्य मुख्य अभियंता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed