{"_id":"647ba685adc637d15b074086","slug":"protest-delhi-sakshi-murder-case-jammu-news-c-10-jam1006-131468-2023-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: साक्षी हत्याकांड...परिवार को न्याय दिलाने के लिए निकाली पदयात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: साक्षी हत्याकांड...परिवार को न्याय दिलाने के लिए निकाली पदयात्रा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। जम्मू में शनिवार को दिल्ली में हुए साक्षी हत्याकांड में परिवार को न्याय दिलवाने की मांग को लेकर आर्य समाज, एकम सनातन दल, राष्ट्र हिंदू वाहनी ने स्वर्ण थिएटर गोल मार्केट से लेकर आर्य समाज मंदिर तक पद यात्रा की। साक्षी की आत्मा के शांति के लिए आर्य समाज मंदिर में हवन भी किया गया। पद यात्रा में पुरुषों, महिलाओं के साथ-साथ 16 से 18 की बच्चियों ने हिस्सा लिया। लव जिहाद के विरोध नारेबाजी कर केंद्र सरकार से लव जिहाद के खिलाफ कड़ा कानून बनाने की मांग की।
डॉ. पूनम शर्मा ने कहा कि लव जिहाद की वजह से न जाने कितनी लड़कियां मर गई हैं। यूपी में कानून बने हैं। पूरे भारत में भी ऐसा होना चाहिए ताकि बेटियां सुरक्षित हो पाएं। पलक ने कहा कि ऐसे लोगों पर कड़ी कार्रवाई हो तो इतनी निर्दयता से कोई किसी को नहीं मारेगा। तनवी कहती हैं कि साक्षी की वीडियो देखने के बाद बाहर जाने और लोगों से बात करने में भी डर लगता है। मिताली कहती हैं कि सरकार ऐसा कानून लाए या आरोपियों के साथ भी वैसे ही करे जैसे हमारी उन बहनों के साथ किया जो आज हमारे बीच नहीं हैं। इस मौके पर पूजा, रोहित शर्मा, मानिक, सरिता गुप्ता, सुकृति चौधरी, अवलीन कौर, मनमीत मौजूद रहे।