{"_id":"64e1219a1daaaaf6f70b4936","slug":"protest-congress-smart-meter-jammu-news-c-10-jam1006-184660-2023-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: स्मार्ट मीटर पर कांग्रेस लाल, नारेबाजी कर काटा बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: स्मार्ट मीटर पर कांग्रेस लाल, नारेबाजी कर काटा बवाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का शनिवार को भी प्रदर्शन जारी रहा। कार्यकर्ताओं ने पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 18 सरवाल में स्मार्ट मीटर को लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। वक्ताओं ने कहा कि जनता के विरोध को देखते हुए प्रशासन को अपने फैसले पर दोबारा सोचना चाहिए। स्मार्ट मीटर की रीडिंग तेज होने से लोगों की जेब पर बोझ बढ़ा है। उन्होंने कुछ देर तक सरवाल सड़क अवरुद्ध कर विरोध जताया, जिसके चलते वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित हुई।
कार्यवाहक अध्यक्ष रमण भल्ला ने कहा कि बुलेट ट्रेन से भी तेज चलने वाले स्मार्ट मीटर लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गए हैं। यह एक बड़ा घोटाला है, क्योंकि लोगों को भारी बिल आ रहे हैं और बिजली काटकर गरीब लोगों को परेशान किया जा रहा है। कांग्रेस का आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक लोगों को राहत नहीं मिल जाती। सरकार का जम्मू में स्मार्ट मीटर लगाने का फैसला उनकी भेदभावपूर्ण नीतियों को दर्शाता है। यह केवल भाजपा नेताओं के लिए सत्ता पाने के राजनीतिक लाभ तक ही सीमित है। भाजपा नेता जम्मूवासियों को मूर्ख मानते हैं। भाजपा नेता बेनकाब हो गए हैं। पूर्व मंत्री योगेश साहनी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में लगभग आठ लाख युवा बेरोजगार हैं, जो गंभीर चिंता का विषय है। प्रदर्शन में महासचिव जेकेपीसीसी मनमोहन सिंह, महासचिव कांता बाण, अनिरुद्ध साहनी और सतपाल सपोलिया आदि मौजूद रहे।