{"_id":"610461588ebc3e36084d79de","slug":"protest-cleaners-protest-jammu-news-jammu-city-news-jmu2405732144","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज सफाई कर्मी हड़ताल पर नहीं उठ पाएगा शहर से कूड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज सफाई कर्मी हड़ताल पर नहीं उठ पाएगा शहर से कूड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। मांगें पूरी न होने पर नगर निगम के सफाई कर्मी लामबंद हो गए हैं। शनिवार को कर्मियों ने हड़ताल पर रहने का फैसला लिया है। इससे शहर में सफाई नहीं हो पाएगी। कर्मियों ने नगर निगम को दो दिन में मांगें पूरी करने का अल्टीमेटम दिया है।
सफाई कर्मी यूनियन के प्रधान रिंकू गिल का कहना है कि कोरोना महामारी के बीच सफाई कर्मियों ने फ्रंटलाइन पर रहकर शहर की सफाई व्यवस्था बनाए रखने में सेवाएं दी हैं, लेकिन नगर निगम उनकी मांगों को पूरा नहीं कर रहा। हर बार आश्वासन ही दिए जाते हैं। इनपर काम नहीं होता। नगर निगम को 72 घंटे का अल्टीमेटम दिया गया है, अगर इसके बाद भी मांगें पूरी नहीं हुईं तो अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे। शनिवार को सफाई कर्मचारी टाउन हॉल में इकट्ठे होकर नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी करेंगे।
----
ये हैं मुख्य मांगें
कर्मियों की मुख्य मांगों में 600 कैजुअल कर्मियों की भर्ती, अस्थायी कर्मियों को स्थायी करने के साथ समय पर वेतन जारी किया जाए। सेनेटरी इंस्पेक्टर का डिप्लोमा करने वालों को प्रभार सौंपा जाए। ढाई दिन का वेतन जारी किया जाए। वेतन वृद्धि की जाए।