{"_id":"63a4c551a249235a300e1b72","slug":"protest-city-reporter-news-jmu274973178","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: गुस्साए डेली वेजरों ने किया प्रदर्शन, मंडलायुक्त ने मांगा एक माह का समय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: गुस्साए डेली वेजरों ने किया प्रदर्शन, मंडलायुक्त ने मांगा एक माह का समय
विज्ञापन
जम्मू। मंडलायुक्त रमेश कुमार ने जलशक्ति विभाग के डेली वेजरों से सरकार के समक्ष उनकी मांगों को रखने के लिए एक महीने का समय मांगा है। डेली वेजर यूनियन के प्रवक्ता रवि हंस ने बताया कि मंडलायुक्त को 26 जनवरी तक का समय दिया गया है। यदि 26 जनवरी तक कुछ नहीं हुआ तो वे 28 जनवरी को जम्मू में बड़े स्तर पर प्रदर्शन करेंगे और उप राज्यपाल भवन का घेराव करेंगे।
मंडलायुक्त ने दो महीने पहले डेली वेजरों की मांगों को सरकार के समक्ष रखने के लिए दो महीने का समय मांगा था। लेकिन दो महीने बीत जाने के बाद भी इस पर कुछ नहीं हुआ तो गुस्साए डेली वेजर वीरवार को मंडलायुक्त कार्यालय के बाहर पहुंच गए और धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। कार्यालय तक जाने वाले रास्ते को बंद कर दिया। करीब एक घंटे के बाद मंडलायुक्त ने जलशक्ति डेली वेजर एसोसिएशन के पदाधिकारियों को बुलाकर उनकी बात सुनी। इस दौरान कर्मियों ने पूछा कि आपने दो महीने पहले वादा किया था कि उनकी मांगों को सरकार के सामने रखेंगे।
इस पर मंडलायुक्त ने कर्मियों से कहा कि इसमें आपके विभाग की गलती है। विभाग ने दो महीने से आपका रिकॉर्ड ही नहीं दिया। अभी एक दिन पहले ही उनके पास रिकॉर्ड आया है। मौके पर जलशक्ति के चीफ इंजीनियर और सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर भी मौजूद थे। अंत में मंडलायुक्त ने कहा कि अब उनके पास रिकॉर्ड पहुंच चुका है। इसलिए एक महीने का समय और दें, ताकि वह एक रोड मैप बनाकर सरकार के पास ले जा सकें। मंडलायुक्त के आश्वासन पर डेली वेजरों ने एक महीना और समय दिया है। बता दें के कर्मियों की मुख्य मांगों में डेली वेजरों को स्थायी करना और 90 दिन से लंबित वेतन जारी करना है।