फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   protest by shivsena

Jammu News: अरनिया में राशन कार्ड की समस्या को लेकर शिवसेना हिंदुस्तान का प्रदर्शन

विज्ञापन
protest by shivsena
अरनिया। अरनिया के सलैड़ गांव में शिवसेना हिंदुस्तान पार्टी के युवा प्रदेश अध्यक्ष गणेश चौधरी की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं ने राज्य प्रशासन के खिलाफ राशन कार्ड की समस्या को लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि राज्य प्रशासन नए राशन कार्ड बनवाने के लिए सर्वे नहीं करवा रहा है। लोगों के अलग-अलग राशन कार्ड बनाने का कार्य शुरू नहीं किया गया है। इससे क्षेत्र के लोगों को बहुत सारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। विशेष तौर पर गरीब परिवारों को बीते कई सालों से राशन कार्ड का सर्वे न होने के कारण नए राशन कार्ड बनाने में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

गणेश चौधरी ने राज्य प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि वह कई बार समस्या का निवारण करने के लिए राज्य प्रशासन से गुहार लगा चुके हैं, लेकिन प्रशासन पर कोई असर नहीं हुआ। अगर आने वाले कुछ दिनों के अंदर समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वह नेशनल हाईवे बंद करके राज्य प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करेंगे। प्रदर्शन में जिला अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, सांबा जिला अध्यक्ष नेकराम, बाड़ी ब्राह्मणा अध्यक्ष संजीव कुमार, अरनिया उपाध्यक्ष भारत भूषण, जसपाल, राहुल कुमार, मोहनलाल, शंकर सिंह, मधुबाला, सुनीता देवी, रजनी देवी, सोनिया चौधरी तथा नीलम देवी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed