फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   protest by dharmarth trust employee

सचिवालय घेरने जा रहे धर्मार्थ ट्रस्ट कर्मियों को रास्ते में रोका

विज्ञापन
protest by dharmarth trust employee
जम्मू। धर्मार्थ ट्रस्ट कर्मचारी मांगों को लेकर बीते 50 दिन से प्रदर्शन कर रहे हैं। साथ ही 23 दिन से रणवीरेश्वर मंदिर के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे हैं। मंगलवार को प्रदर्शनकारी कर्मियों ने रैली निकालकर सचिवालय का घेराव करना चाहा, लेकिन पुलिस ने उन्हें रास्ते में ही रोक लिया। प्रदर्शन की अध्यक्षता धर्मार्थ ट्रस्ट इंप्लाइज एसोसिएशन के अध्यक्ष विवेक बंदराल ने की। प्रदर्शनकारी इंदिरा चौक में इकट्ठे हुए और धर्मार्थ ट्रस्ट मैनेजमेंट सहित सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। इसके बाद प्रदर्शनकारी हरि मार्केट, रघुनाथ बाजार और सिटी चौक से निकलते हुए रघुनाथ मंदिर और सिटी चौक स्थित धर्मार्थ ट्रस्ट के दफ्तर के बाहर पहुंचे। इस दौरान विवेक बंदराल ने कहा कि सरकार और ट्रस्ट मैनेजमेंट ने लोगों को झूठा आश्वासन दिया। इस दौरान फैसला किया गया कि बुधवार को 12 बजे महेशपुरा चौक में प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed