फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   protest, bjp, congress,

Jammu News: उपराष्ट्रपति का मजाक उड़ाने के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं का कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन

विज्ञापन
protest, bjp, congress,
जम्मू। भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने वीरवार को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के समर्थन में कच्ची छावनी चौक में कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदेश में कई स्थानों पर कांग्रेस नेताओं के पुतले जलाए गए। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रमोद कपाही के नेतृत्व में प्रदर्शन में पूर्व मंत्री सत शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने किसान परिवार के एक व्यक्ति का अपमान किया है, जो उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति के रूप में देश की सेवा कर रहे हैं।
विज्ञापन

युद्धवीर सेठी ने कहा कि इंडिया गठबंधन के नेताओं ने ओबीसी, किसानों को अपमानित किया है और उन्हें पश्चाताप करना होगा। कपाही ने कहा कि कांग्रेस ने शीर्ष संवैधानिक पद का अपमान किया है। डॉ. प्रदीप महोत्रा ने कांग्रेस को अपराधी करार दिया। इस बीच भाजपा जिला दक्षिण ने जिलाध्यक्ष रेखा महाजन के नेतृत्व में गंग्याल और आरएस पुरा में पुतले जलाए। उधर, भाजपा नेताओं ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का मजाक उड़ाने के विरोध में वीरवार को मिश्रीवाला चौक में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला जलाया। डीडीसी चेयरमैन भारत भूषण बोधि ने संसद के बाहर टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी की टिप्पणी की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि बनर्जी की ओर से उपराष्ट्रपति के तौर-तरीकों और इशारों की नकल करना शर्मनाक है। ऐसे अनादर को नजरअंदाज कर राहुल गांधी ने संसद का भी अपमान किया है। यहां जिला नॉर्थ अध्यक्ष ओम खजूरिया, पूर्व विधायक शिवदेव सिंह, युवा मोर्चा के प्रदेश सचिव अंकित शर्मा, मंडल प्रधान राकेश सिंह उपस्थित रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed