{"_id":"614f6e178ebc3e0de90f71dd","slug":"protest-billawer-news-jmu244432882","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्थायी कर्मियों ने मांगा बकाया वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्थायी कर्मियों ने मांगा बकाया वेतन
विज्ञापन
नेताजी पार्क फिंतर मे बैठक करते अस्थाई कर्मचारी, संवाद।
- फोटो : KATHUA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलावर। नेता जी पार्क फिंतर में शनिवार को विभिन्न विभागों में कार्यरत अस्थायी कर्मियों ने बैठक का आयोजन किया। अस्थायी कर्मियों के प्रधान बीरबल जलमेरिया की अध्यक्षता में हुई बैठक में सरकार से भर्ती नीति बनाने और बकाया वेतन का भुगतान करने की मांग की गई।
इस अवसर पर कर्मचारियों ने कहा कि वे 20 से 25 वर्षों से जल शक्ति, बिजली और लोक निर्माण विभाग में बतौर अस्थायी कर्मचारी सेवाएं दे रहे हैं। लेकिन, सरकार ने आज तक उनके लिए कोई भर्ती नीति नहीं बनाई है। इस संबंध में कई बार सरकार के दरवाजे खटखटाए हैं। 60 महीनों के बकाया वेतन का भुगतान भी नहीं किया गया है। जिससे काफी दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं।
उन्होंने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मांग की है कि सरकारी विभागों के अस्थायी कर्मचारियों को स्थायी किया जाए। अगर अक्टूबर महीने तक सरकार ने उनकी लंबित मांगों को पूरा नहीं किया, तो वे काम छोड़ कर हड़ताल करने को मजबूर हो जाएंगे।