{"_id":"61117e0f8ebc3e7cb526d54e","slug":"protest-billawer-news-jmu2412577165","type":"story","status":"publish","title_hn":"उग्र प्रदर्शन करने की दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उग्र प्रदर्शन करने की दी चेतावनी
विज्ञापन
डॉक्टरों के खाली पड़े पदों को भरे जाने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन करते बांजल भटवाल वासी, संवाद?
- फोटो : KATHUA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलावर। उपमंडल के पहाड़ी क्षेत्र बांजल भटवाल गांव में न्यू टाइप पीएचसी में डॉक्टरों की तैनाती को लेकर धरना दसवें दिन भी जारी रहा। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि सरकार लोगों का इम्तिहान न ले। नहीं तो आने वाले दिनों में इससे भी अधिक उग्र प्रदर्शन करने को लोग मजबूर हो जाएंगे।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि लोग 10 दिन से प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन कोई भी सुनने को तैयार नहीं है। यूं तो सरकार लोगों को मूलभूत सुविधाएं प्रदान करने के बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन कई वर्षों से गांव की न्यू टाइप पीएचसी में रिक्त पड़े 13 पदों को नहीं भरा गया है। जिससे इलाके के लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव में काफी दिक्कतें उठानी पड़ती हैं।
उन्होंने कहा कि दो दिन पूर्व तहसीलदार लोहाई मल्हार भी लोगों को आश्वासन देने के लिए पहुंचे थे, कि जल्द ही डॉक्टरों को तैनात किया जाएगा। लेकिन, आज तक डॉक्टरों की तैनाती नहीं की गई है। सरकार जब तक पीएचसी में सभी रिक्त पड़े पदों को नहीं भरेगी, तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। प्रदर्शनकारियों में जितेंद्र सिंह पटियाल, गांव के कई बुजुर्ग, मौजूदा पंचायत प्रतिनिधियों के साथ-साथ पूर्व पंचायत प्रतिनिधि और गांव के कई युवा मौजूद हैं।