फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   protest against web series tandav

तांडव पर फूटा गुस्सा, सड़क पर उतरे कई संगठन

विज्ञापन
protest against web series tandav
प्रेस क्लब जम्मू के बाहर वेब सीरीज तांडव के खिलाफ प्रदर्शन करते बजरंग दल के कार्यकर्ता। - फोटो : SHRINAGAR
जम्मू। बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान की वेब सीरीज तांडव का हिंदू संगठनों ने विरोध करना शुरू कर दिया है। वेब सीरीज में हिंदू देवी-देवताओं का अपमान करने का आरोप लगाया है। बुधवार को राष्ट्रीय बजरंग दल, शिवसेना डोगरा फ्रंट सहित अन्य संगठनों के कार्यकर्ताओं ने वेब सीरीज के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रेस क्लब के बाहर प्रदर्शन के दौरान बजरंग दल के प्रांतीय अध्यक्ष राकेश बजरंगी ने कहा कि इस वेब सीरीज में हिंदू धर्म पर और देेवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणियां की गई हैं, जिससे हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंची है। इसे हिंदू समाज कभी सहन नहीं करेगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा पूरे देश में वेब सीरीज तांडव के खिलाफ रोष हैं। हिंदू संगठन जगह-जगह प्रदर्शन कर रहे हैं और केंद्र सरकार से मांग है कि इस वेब सीरीज को बैन किया जाए। राकेश ने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में सस्ती टीआरपी पाने के लिए और फिल्म को हिट करने के लिए इस प्रकार से हिंदू समाज की आस्था पर प्रहार किया जाता है। आरोप लगाया कि सेंसर बोर्ड पैसों के लालच में ऐसी फिल्मों को एनओसी दे देता है। मांग है कि केंद्र सरकार इस मामले में हस्तक्षेप करे और सेंसर बोर्ड से लेकर वेब सीरीज में शामिल लोगों पर मुकदमे दर्ज कर उन्हें जेल में डाला जाए। इस मौके पर ऋषभ, दिपांशु, अंकित, रजत, सचिन, पालू, अक्षय, अश्विनी, राकेश पंडित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, शिवसेना, डोगरा फ्रंट के अध्यक्ष अशोक गुप्ता की अध्यक्षता में शहर में रोष रैली निकाली। उन्होंने मांग की कि इस वेब सीरीज के निर्माताओं के खिलाफ नेशनल सिक्योरिटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया जाए। प्रदर्शनकारियों ने शहर में प्रदर्शन किया और तांडव के निदेशक अलि अब्बास, एक्टर और अमेजन प्राइम के कंटेंट हेड अपर्णा पुरोहित के पोस्टर जलाकर रोष जताया। इस मौके पर बंटू, अभिषेक, आशीष, नरेश, विनय, चीमा, नानकू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
डोगरा युवाओं ने फूंके वेब सीरीज निर्माताओं के पुतले
जम्मू। डोगरा युवाओं ने भी तांडव वेब सीरीज के खिलाफ रोष जताकर निर्माताओं के पुतले फूंके। उन्होंने मांग की कि इस सीरीज पर बैन लगाया जाए। प्रदर्शनकारियों ने वेब सीरीज बैन करो, हिंदू आस्था के साथ खिलवाड़ बंद करो, धर्म का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान के नारे लगाए। प्रताप सिंह जम्वाल औदर भानु ने कहा कि हिंदुओं की भावनाओं से खिलवाड़ सहन नहीं करेंगे। मौके पर विशाल गुप्ता, सुमित कुमार, नरेश कुमार, लक्ष्य कुमार, निखिल शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed