फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   protest against toll plaza

Jammu News: अखनूर टोल प्लाजा का विरोध, जेसीबी से पिलर गिराने की कोशिश

विज्ञापन
protest against toll plaza
- युवा राजपूत सभा के कार्यकर्ताओं ने टोल प्लाजा के ढांचे को हटाया
विज्ञापन

- विरोध बढ़ता देख जेसीबी ऑपरेटर व कर्मी भागे
मिश्रीवाला। अखनूर में सुआ नंबर एक के पास निर्माणाधीन टोल प्लाजा के खिलाफ रविवार को युवा राजपूत सभा के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर हंगामा किया। उन्होंने प्लाजा के ढांचे को हटाने के साथ जेसीबी से पिलर गिराने की कोशिश की।
प्रदर्शन को देखते हुए टोल प्लाजा पर जेसीबी से काम करने वाले कर्मचारी भाग गए। काम रुकवा दिया गया। सभा के कार्यकर्ताओं ने कहा यह कदम हाल ही में उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चाैधरी की टिप्पणी के जवाब में उठाया गया है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि लोगों पर आर्थिक बोझ बढ़ाने वाले टोल प्लाजा को शुरू नहीं होने देंगे। सभा के पूर्व अध्यक्ष हैप्पी सिंह और विक्रम सिंह ने कहा कि हम लोगों के हितों के साथ हैं। टोल प्लाजा से स्थानीय लोगों को अनावश्यक आर्थिक बोझ का सामना करना पड़ेगा। पहले से ही जम्मू कश्मीर में इतने टोल प्लाजा चल रहे हैं। सरकार ऐसे टोल प्लाजा को न खोले। सरकार रोजगार देने में विफल रही है, लेकिन ऐसे टोल प्लाजा को बढ़ावा देकर आर्थिक दबाव बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने चेताया कि यह प्रदर्शन सामान्य रूप से था, लेकिन सरकार अगर अड़िग रही तो आगामी आंदोलन को तेज किया जाएगा। श्
विज्ञापन

इससे पहले विरोध के बाद सरोर टोल प्लाजा हटाया गया था
इसी तरह सरोर टोल प्लाजा पर भी कई बार प्रदर्शन किए गए थे। इसके बाद प्रशासन ने इसे हटा लिया था। बता दें कि सोशल मीडिया पर उपमुख्यमंत्री ने तंज करते हुए कहा था कि वो कहां गए, जो टोल प्लाजा बंद करवा रहे थे। उनके इस बयान के बाद भाजपा नेताओं की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed