फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   protest against the police

दंबगों ने छीनी रोजी, विरोध किया तो परिवार को पीटा

Thu, 28 Aug 2014 02:41 AM IST
Updated Thu, 28 Aug 2014 02:41 AM IST
विज्ञापन
protest against the police

बुधवार की तड़के कुछ लोगों ने खोखे तो तोड़ दिया और आग लगा दी। सुबह कुछ लोगों ने खोखे से धुआं निकलता देखा तो वह आग बुझाने के लिए दौड़ पड़े। आननफानन में आग पर काबू पा लिया गया।

विज्ञापन


खबर पाकर सुनील भी मौके पर पहुंच गया और जले हुए खोखे को देखने लगा। इस बीच सुबह दस बजे खोखे से सटी दुकान पर कुछ लोग आए और हथौड़ों से दीवार तोड़ने लगे। दीवार टूटने पर खोखा वहां से हमेशा के लिए हट जाना था।
विज्ञापन


अपनी रोजीरोटी पर खतरा देख सुनील ने इसका विरोध किया। इस पर विवाद बढ़ गया और दोनों में मारपीट होने लगी। इसमें सुनील जख्मी हो गया। मारपीट में घर की महिलाओं को भी चोट पहुंची है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विरोध करने पर खोखा मालिक और परिवार को पीटा

protest against the police
कनाल रोड पर साइंस कालेज के सामने एक खोखे को कुछ लोगों ने बुधवार तड़के तोड़ दिया। इसके बाद उसे आग के हवाले कर दिया। खोखा मालिक ने जब इसका विरोध किया तो लोगों ने उसे और उसके घर की महिलाओं के साथ मारपीट शुरू कर दी।


कनाल रोड निवासी खोखा मालिक सुनील तलवार की शिकायत पर पुलिस ने कृष्णा नगर निवासी अशोक कुमार तथा उसके बेटे अमित उर्फ मिट्ठू के खिलाफ मारपीट, तोड़फोड़ तथा आग लगाने का मामला दर्ज कर लिया है।

फिलहाल, अभी किसी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। पुलिस के अनुसार कनाल रोड निवासी सुनील का कनाल रोड पर खोखा है। वहां वह नोटों के सेहरे और अखबार बेचने का काम करता है।

पडोसी दुकान मालिक से चल रहा है विवाद

protest against the police

खोखे में रखा सामान गली में बिखरा पड़ा था। घर के लोग सहमे हुए थे। सुनील की बेटी ने बताया कि दुकान वाले उनके पापा का खोखा हटाना चाहते हैं। पहले भी कई बार दुकान वाले झगड़ा करते रहे हैं। अब वह मारपीट पर उतारू हो गए हैं।

उसने बताया कि खोखे के मामले में उन्होंने कोर्ट से स्टे भी लिया हुआ है। वे पैंतीस चालीस साल से यहां हैं। दुकानदार खोखा तोड़कर दरवाजा निकालना चाहता है। उन्होंने नगर निगम से खोखा रजिस्टर्ड भी करवाया हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed