{"_id":"58f17338012878809cdd0a20785729e3","slug":"protest-against-the-government-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रहबरे जरात स्थायी नौकरी के लिए अड़े, प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रहबरे जरात स्थायी नौकरी के लिए अड़े, प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 26 Aug 2014 10:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू एंड कश्मीर एग्रीकल्चरल टेक्नोक्रेट एसोसिएशन के सदस्यों ने मंगलवार को नियमित करने की मांग के समर्थन में प्रेस क्लब के बाहर जमकर प्रदर्शन किया। उन्होंने ने एसोसिएशन के प्रधान डा. सुरिंद्र रडोत्रा की अध्यक्षता में राज्य सरकार के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि रहबरे जरात को शीघ्र नियमित किया जाए, नहीं तो आंदोलन को नई रणनीति के तहत शुरू किया जाएगा। एसोसिएशन के प्रधान ने कहा कि राज्य सरकार ने कश्मीर संभाग के रहबरे जरात के पहले चरण के तहत 881 पदों को नियमित कर लिस्ट जारी कर दी, लेकिन जम्मू संभाग के लिए कोई सूची जानी नहीं की गई। उन्होंने कहा कि कश्मीर संभाग में दो महीने पहले ही रहबर ए जेरात की नियमित लिस्ट जारी कर दी गई। यह जम्मू संभाग के रहबरे जरात के साथ भेदभाव है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अगर आने वाले दिनों में सरकार कोई फैसला नहीं लेती है तो वह रणनीति के तहत प्रदर्शन और आंदोलन करेंगे। एसोसिएशन के वरिष्ठ उप प्रधान डा. मनीत सिंह ने कहा कि वह मुख्यमंत्री से अपील करते हैं कि वह युवाओं की समस्याओं का निपटारा करें। प्रदर्शन में ज्योति, राजू जसरोटिया, सुमित दत्ता, राजेश, मो. असलम, प्रकाश वीर सिंह, मो. इमरान, मो. अनवर, विष्णु शामिल रहे।
विज्ञापन