फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Protest against target killing of Kashmir Pandit, burnt effigies of terrorists

जम्मू में प्रदर्शन: घाटी में कश्मीर पंडित की टारगेट किलिंग पर उबाल, पाकिस्तान और आतंकवाद के जलाए पुतले

Sun, 26 Feb 2023 09:47 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 26 Feb 2023 09:47 PM IST
सार

जम्मू में रविवार को विभिन्न संगठनों ने टारगेट किलिंग के खिलाफ प्रदर्शन किए। उन्होंने हत्या की निंदा करते हुए प्रदेश सरकार से तत्काल दहशतगर्दों की पहचान कर उनका खात्मा करने की मांग की।

विज्ञापन
Protest against target killing of Kashmir Pandit, burnt effigies of terrorists
जम्मू में प्रदर्शन करते भाजयुमो कार्यकर्ता - फोटो : संजय कुमार

विस्तार

पुलवामा में कश्मीरी पंडित संजय शर्मा की हत्या के बाद जम्मू में भी लोगों के बीच भारी रोष है। रविवार को विभिन्न संगठनों ने टारगेट किलिंग के खिलाफ प्रदर्शन किए। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने जम्मू में प्रदर्शन कर पाकिस्तान और आतंकियों के पुतले फूंककर विरोध जताया। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अरुण प्रभात की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने कच्ची छावनी में इकट्ठे होकर पुलवामा में तैनात सुरक्षा गार्ड (कश्मीरी हिंदू) संजय शर्मा की हत्या की निंदा करते हुए प्रदेश सरकार से तत्काल दहशतगर्दों की पहचान कर उनका खात्मा करने की मांग की।

विज्ञापन

Protest against target killing of Kashmir Pandit, burnt effigies of terrorists
जम्मू में प्रदर्शन करते शिवसेना से जुड़े लोग - फोटो : अमर उजाला

प्रदर्शनकारियों ने कश्मीर घाटी में रह रहे हिंदुओं की सुरक्षा पुख्ता बनाने की भी मांग की। अरुण ने कहा, पाकिस्तान के इशारे पर हिंदुओं को कश्मीर में निशाना बनाया जा रहा है। यह सब जम्मू-कश्मीर में शांति भंग करने की नापाक साजिश है। उन्होंने उप राज्यपाल मनोज सिन्हा से मांग की कि सुरक्षा एजेंसियों को खुली छूट दें, ताकि हत्या में शामिल आतंकवादियों को उनके अंजाम तक पहुंचाया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि मोदी सरकार ने आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाए हुए है। अनुच्छेद 370 की समाप्ति के बाद से जम्मू-कश्मीर में आतंकी घटनाओं में काफी कमी तो आई है, लेकिन जो दहशतगर्द बचे हैं उनका भी जल्द खात्मा होना चाहिए। प्रदर्शन में महासचिव अभिषेक सलाथिया, चेतन वांचु, जिला अध्यक्ष कनव शर्मा, मोनू सलाथिया, अमित शर्मा, इंद्रजीत शान, मोहित सेन, नरेंद्र सिंह, अनिल रकवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed