{"_id":"66ba88774fda4c14920e50c4","slug":"protest-against-police-rspura-news-c-312-1-sjam1007-101414-2024-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: पशु चोरी के मामले बढ़े, लोगों का पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: पशु चोरी के मामले बढ़े, लोगों का पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन
Tue, 13 Aug 2024 03:41 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Tue, 13 Aug 2024 03:41 AM IST
विज्ञापन
लोगों ने महात्मा गांधी पार्क से दलजीत चौक तक निकाली विरोध रैली
बोले - गाय चोरी मामले में पुलिस ने आश्वासन देने के 10 दिन बाद भी नहीं की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा। क्षेत्र में बढ़ रहे पशु चोरी के मामले को लेकर ग्रामीणों सहित हिंदू सगठनों ने प्रदर्शन कर रोष जताया। बजरंग दल के नेता कुंदन पहलवान, राम सिंह, पूर्व सरपंच दर्शन लाल, कांग्रेस नेता चौ. मोहन सिंह, बाजार एसोसिएशन आरएस पुरा के प्रधान सचिन चोपड़ा सहित कई सस्थाओं के प्रतिनिधियाें ने पुलिस से पशु चोरी करने वाले सक्रिय गिरोह के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
इस दौरान लोगों ने महात्मा गांधी पार्क से दलजीत चौक तक विरोध रैली निकाली गई। इसके बाद दलजीत चौक पर पहुंचकर धरना देने के साथ यातायात लोगों ने पूरी तरह से बंद रखा। वक्ताओं ने कहा कि क्षेत्र में लगातार पशुओं की चोरी के मामले बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि दस दिन पूर्व कुछ लोगों ने गांव संधे में तीन गाय की चोरी हुई थी और गाय के मालिक ने चोरों का पीछा किया और चोर दो गाय छोड़कर भाग गए थे और उन्होंने गाय के मालिक पर भी हमला किया था। उन्होंने कहा कि चोरों ने गाय को भी घायल किया था। इसको लेकर लोगों ने तीन अगस्त को भी विरोध प्रदर्शन किया था और तब पुलिस प्रशासन ने आश्वासन दिया था कि जल्द ही पुलिस चोरी का मामला सुलझाने के साथ चोरों को पकड़ लेंगी। दस दिन बीत जाने के बाद भी इसमें कोई कार्रवाई नहीं हुई।
उन्होंने कहा कि जब तक पुलिस चोरों को नहीं पकड़ती है तब तक धरना समाप्त नहीं करेंगे। धरने की सूचना मिलने एसडीपीओ आरएस पुरा निखिल गोंगना व थाना प्रभारी आरएस पुरा नवीन अंगराल भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को 18 अगस्त तक मामले को सुलझाने का आश्वासन दिया। इसके बाद लोगों ने धरना समाप्त किया।