{"_id":"64764ffd0f41ec2d030f0564","slug":"protest-against-pdd-rspura-news-c-10-1-128125-2023-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: स्मार्ट मीटर लगाने से रोका, विभाग ने काट दी तीन वार्डों की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: स्मार्ट मीटर लगाने से रोका, विभाग ने काट दी तीन वार्डों की बिजली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुस्साए लोगों ने केंद्र सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा। कस्बे के वार्डों में दो दिन से बिजली के स्मार्ट मीटर लगाए जाने को लेकर विरोध जारी है। मंगलवार को वार्ड 6, 7 और 8 के लोगों ने इसका विरोध किया तो बिजली विभाग ने तीनों वार्डों की बिजली काट दी। इससे गुस्साए लोगों ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की।
प्रदर्शनकारी दर्शन लाल, अमरनाथ, यशपाल ने कहा कि पहले लगाए मीटर बंद पड़े हैं। जबकि, बिजली विभाग मनमानी से यूनिट डालकर बिल भेज देता है। अब स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं, जिसका पैसा भी उपभोक्ताओं को देना पड़ेगा। गारो देवी, दर्शना कुमार, राजरानी, आदि ने कहा कि सरकार कभी संपत्ति कर लगा रही है तो कभी सफाई के लिए हर माह पैसा ले रही है। रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी की जा रही है। निशुल्क मिलने वाला राशन बंद कर दिया है। दूसरे राशन में भी कटौती कर दी गई है। सरकार की गलत नीतियों के चलते लोगों को परेशान होना पड़ रहा है।
-- -
नपा अध्यक्ष के वार्ड की भी काटी बिजली
नगरपालिका चेयरमैन सतपाल पप्पी ने कहा कि बिजली विभाग की ओर से स्मार्ट मीटर लगाए जाने का नपा से कोई संबंध नहीं है। सोमवार रात उनके वार्ड की बिजली भी काट दी गई है। बिजली अधिकारियों का कहना है कि जब तक स्मार्ट मीटर नहीं लगेंगे, तब तक बिजली की आपूर्ति नहीं करेंगे।
विज्ञापन
-- -
हनुमान चौक में स्मार्ट मीटर लगाने के खिलाफ प्रदर्शन
वहीं, कांग्रेस नेता मोहन सिंह चौधरी की देखरेख में लोगों ने बाजार के हनुमान चौक में स्मार्ट मीटर लगाए जाने के खिलाफ प्रदर्शन किया। चौधरी ने कहा कि केंद्र सरकार के कार्यकाल में दिन व दिन लोगों की दिक्कतों में बढ़ोतरी हो रही है। स्मार्ट मीटर लगाने पर मीटर की कीमत भी उपभोक्ताओं से ली जाएगी। बिजली दर में की बढ़ोतरी से पहले ही लोग परेशान हैं। उन्होंने सरकार से स्मार्ट मीटर नहीं लगाने की मांग की।
-- -
हमने तीनों वार्डों के लगभग 90 प्रतिशत घरों में स्मार्ट मीटर लगा दिए हैं। विरोध के बाद वार्डों की बिजली काटी थी, लेकिन थोड़ी देर में ही बहाल कर दी थी। और लोगों को आरोप झूठा है। स्मार्ट मीटर लगाने का हम उनसे कोई पैसा नहीं लेे रहे हैं।
- मंजीत सिंह, एईई, बिजली विभाग, आरएस पुरा