{"_id":"60da31718ebc3e31d93ed58d","slug":"protest-against-pakistan-in-jammu-jammu-city-news-jmu2383404181","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकी हमलों के खिलाफ डोगरा फ्रंट का प्रदर्शन, पाकिस्तान का झंडा जलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकी हमलों के खिलाफ डोगरा फ्रंट का प्रदर्शन, पाकिस्तान का झंडा जलाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। शिव सेना डोगरा फ्रंट के सदस्यों ने प्रदेश में आतंकी घटनाओं के खिलाफ सोमवार को प्रदर्शन किया। इस दौरान फ्रंट के सदस्यों ने कहा कि इन हमलों के पीछे पाकिस्तान का हाथ है। केंद्र सरकार को पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। फ्रंट के अध्यक्ष अशोक गुप्ता की अध्यक्षता में हुए प्रदर्शन में पाकिस्तान का झंडा जलाया गया। इस दौरान अशोक गुप्ता ने कहा कि कश्मीर घाटी में आतंकियों द्वारा एसपीओ व पत्नी की हत्या ने विचलित कर दिया है। उन्होंने सरकार से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। ब्यूरो
---
हवाई अड्डों पर वायु रक्षा प्रणाली अपग्रेड करने की जरूरत
जम्मू। डोगरा सदर सभा ने एयरफोर्स स्टेशन पर ड्रोन से आतंकी हमले पर चिंता व्यक्त की। सभा के अध्यक्ष गुलचैन सिंह चाढ़क ने कहा कि इस तरह के हमलों को रोकना सुरक्षा एजेंसियों के लिए बड़ी चुनौती है। उन्होंने लोगों से खुद सजग रहने के साथ सशस्त्र बलों के साथ एकजुटता दिखाने की अपील की। रक्षा विशेषज्ञ कर्नल डॉ. वीरेंद्र साही ने कहा कि सीमाओं के पास वाले हवाई अड्डे हमेश आतंकियों के निशाने पर रहते हैं, ऐसे में इन हवाई अड्डों पर वायु-रक्षा प्रणाली को अपग्रेड करने की आवश्यकता है।