फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   protest against Insurance laws amendment bill

बीमा संशोधन बिल पर नहीं थम रहा गुस्सा

Sat, 14 Mar 2015 11:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sat, 14 Mar 2015 11:22 AM IST
विज्ञापन
protest against Insurance laws amendment bill
राज्यसभा में पारित बीमा कानून संशोधन बिल का जम्मू-कश्मीर में भी जोरदार विरोध हुआ। कहीं एलआईसी कर्मियों तो कहीं सर्वेयरों ने प्रदर्शन कर बिल को कर्मचारियों के लिए नुकसानदेह बताया।
विज्ञापन


नार्थ जोन इंश्योरेंस इंप्लाइज एसोसिएशन के बैनर तले जीवन बीमा निगम कर्मियों ने बाहु प्लाजा स्थित एलआईसी कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। मुलाजिमों का कहना था कि सरकार ने बीमा क्षेत्र में विदेशी विनिवेश को 26 फीसदी से बढ़ाकर 49 फीसदी किया, जो भविष्य के लिए खतरा है।
विज्ञापन


एसोसिएशन के संभागीय सचिव पवन गुप्ता और अध्यक्ष एएम तांत्रे के नेतृत्व में जम्मू और श्रीनगर में मुलाजिमों ने बिल का जोरदार विरोध किया। उनका कहना था कि भारतीय लोगों का धन विदेशी हाथों में सुरक्षित नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर दिनेश शर्मा, राजेश गुप्ता, एसके भट, राजकुमार, नानक चंद ने प्रदर्शनकारियों को संबोधित किया, जबकि श्रीनगर में हुए प्रदर्शन को एचयू कौल, जावेद अहमद बुखारी, हिलाल अहमद, कठुआ में विजय कुमार, सांबा में तिलक, आरएस पुरा में जगदीश कुमार, उधमपुर में रविंद्र, राजोरी में खालिक, पुंछ में अमित और डोडा में रामराज के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया।


इंडियन इंस्टीट्यूट आफ इंश्योरेंस सर्वेयर एंड लास एसेसर्स ने बिल के विरोध में शुक्रवार को कोई सर्वे जॉब नहीं लिया। इस दौरान उन्होंने जम्मू में बाहु प्लाजा, श्रीनगर में प्रताप पार्क, उधमपुर में शहीद भगत सिंह पार्क, आनंतनाग में मेहंदी कदल और कठुआ में विरोध जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed