{"_id":"669ef6e1e1e165078d078304","slug":"protest-against-government-samba-news-c-269-1-jou1001-101041-2024-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: ब्राह्मण सभा के सदस्यों का तहसील दफ्तर के बाहर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: ब्राह्मण सभा के सदस्यों का तहसील दफ्तर के बाहर प्रदर्शन
Tue, 23 Jul 2024 05:48 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Tue, 23 Jul 2024 05:48 AM IST
विज्ञापन
हर्ष के शव को वापस लाने की लगाई गुहार
ज्यौडि़यां। ज्यौडि़यां निवासी हर्ष नागोत्रा के शव को पाकिस्तान से वापस लाने के लिए सोमवार को तहसीलदार कार्यालय ज्यौडियां के बाहर ब्राह्मण सभा खौड़ के सदस्यों ने नारेबाजी की।
इस मौके पर एसडीएम अखनूर लेख राज ने लोगों को शांत किया और आश्वासन दिया कि इस मुद्दे को डीसी जम्मू के समक्ष उठाया जाएगा। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि अगर जल्द ही हर्ष का शव लाने की प्रक्रिया शुरू नहीं की गई तो वे अखनूर कस्बे में सड़क जाम करेंगे। वहीं, दूसरी तरफ सोमवार को ही प्रेस कोर कौंसिल के संरक्षक इंदु भूषण बाली की ओर से दायर जनहित याचिका अंक डब्ल्यूपी (सी) पिल/5/2024 की जम्मू-कश्मीर और लद्दाख उच्च न्यायालय में कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति ताशी रबिस्तान की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने सुनवाई की। इसमें इंदु भूषण बाली सहित हर्ष नागोत्रा के पिता सुभाष चन्द्र, माता संतोष कुमारी, बुआ नीरू शर्मा और फुफेरा भाई अंकुश शर्मा खंडपीठ में उपस्थित रहे। यहां उन्होंने अपने बेटे हर्ष नागोत्रा के पार्थिव शव को पाकिस्तान से लाने का आग्रह किया। संवाद