{"_id":"646a6b80323d12bf060af324","slug":"protest-against-government-rspura-news-c-10-1-121177-2023-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: पूर्व सैनिकों ने पेंशन को लेकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: पूर्व सैनिकों ने पेंशन को लेकर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कहा - सरकार उनकी मांगों को कर रही नजरअंदाज, सुनवाई नहीं हुई तो करेंगे उग्र प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा। पूर्व सैनिक फाइट फॉर राइट ग्रुप आरएस पुरा व सुचेतगढ़ ने रविवार को वन रैंक वन पेंशन लागू करने में किए जा रहे पक्षपात को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। सुचेतगढ़ विधानसभा के सीमावर्ती गांव चकरोई-दीवानगढ़ मार्ग पर प्रदर्शन करते हुए पूर्व सैनिकों ने अपनी मांगें पूरी करने के समर्थन में नारेबाजी की।
ग्रुप के प्रधान महेश शर्मा, पूर्व सूबेदार मेजर विशंभर सिंह, आदि ने कहा कि सरकार द्वारा उनकी मांगों को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है। वन रैंक वन पेंशन का उन्हें अभी तक कोई लाभ नहीं मिला। सरकार लगातार पूर्व सैनिकों को गुमराह कर रही है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वीर नारियों को मिलने वाली पेंशन में भी अधिकारियों के मुकाबले जमीन आसमान का अंतर है। सेना के जवानों ने हमेशा देश की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित किया है। लेकिन, सरकार उन्हें उनके अधिकार तथा हक पूर्ण रूप से नहीं दे रही।
उन्होंने कहा कि सरकार को पूर्व सैनिकों के हित में फैसला लेने की जरूरत है, ताकि उनका मनोबल बना रहे। अगर 30 मई से पहले सरकार ने उनकी मांगों को पूरा नहीं किया तो आरएस पुरा कस्बे में विशाल रोष रैली निकाली जाएगी, जो सुचेतगढ़ मार्ग से शुरू होगी और आरएस पुरा के मुख्य बाजार से होते हुए एसडीएम कार्यालय में संपन्न होगी। उन्होंने समस्त पूर्व सैनिकों से अपील की कि वह इस रैली में हिस्सा लें, ताकि समस्याओं का समाधान हो सके।