{"_id":"64d932b0050ff5f3ab045894","slug":"protest-against-electricity-department-samba-news-c-289-1-sjam1009-367-2023-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: बिजली व पानी के लिए परेशान लोगों ने विभागों के खिलाफ किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: बिजली व पानी के लिए परेशान लोगों ने विभागों के खिलाफ किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रख अंब टाली और कालीबाड़ी पंचायत के लोगों ने पुलिस नाके पर की नारेबाजी
समस्याओं का जल्द समाधान न होने पर हाईवे जाम करने की दी चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। बिजली और पानी के लिए परेशान हो रहे लोगों ने रविवार को विभागों के खिलाफ प्रदर्शन किया। सरपंच विनोद कुमार और सरपंच कृष्ण चंद के नेतृत्व में रख अंब टाली और कालीबाड़ी पंचायत के लोग पुलिस नाके पर एकत्र हुए। उन्होंने दोनों विभागों के खिलाफ नारेबाजी की। आरोप लगाया कि कई दिनों से उनके गांवों के लोग नियमित जलापूर्ति न होने के कारण परेशान हो रहे हैं। भीषण गर्मी में पानी की बूंद तक नहीं मिल रही।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती जारी है। विभाग के अधिकारी इस मुद्दे पर चुप हैं। उन्होंने कहा कि जब वे जल शक्ति विभाग के अधिकारियों से पूछने गए कि नियमित पेयजल क्यों बंद है? उन्होंने इसका दोष बिजली विभाग पर मढ़ दिया। कोई जिम्मेदारी लेने को ही तैयार नहीं। कालीबाड़ी के सरपंच कृष्ण चंद ने कहा कि अगर बिजली की आपूर्ति नियमित नहीं होगी तो पेयजल आपूर्ति कैसे होगी? उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शाम तक उनके क्षेत्र में जलापूर्ति नहीं की गई तो वह सड़क जाम करने को मजबूर होंगे। रख अंब टाली के सरपंच विनोद कुमार ने कहा कि शनिवार रात 11 बजे बिजली बंद हुई जो सुबह तक नहीं आई। बिजली इतनी कट रही है कि हर तरफ हाहाकार मचा हुआ है।
कहा कि प्रशासन ने ऐसे अयोग्य अधिकारियों की नियुक्ति कर दी है जिन्हें अपनी ड्यूटी की कोई परवाह नहीं है। ऐसे अयोग्य अधिकारियों का तुरंत तबादला किया जाना चाहिए और उनके स्थान पर किसी अन्य अधिकारी की नियुक्ति की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि लोगों को पानी की इतनी समस्या हो गई है कि तीसरे दिन पानी मिल रहा है। अगर बिजली नहीं हो तो कई दिनों तक पानी नहीं मिल पाता। उन्होंने कहा कि अगर पानी और बिजली की समस्या को दूर नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर देंगे।