फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   protest against electricity bill

Jammu News: अधिक बिजली बिलों के विरोध में प्रदर्शन

Sat, 03 Aug 2024 06:19 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Sat, 03 Aug 2024 06:19 AM IST
विज्ञापन
protest against electricity bill
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मीरां साहिब। बिजली कटौती और अधिक बिलों के विरोध में लोगों ने मीरां साहिब पीडीडी कार्यालय में प्रदर्शन किया। शुक्रवार को लोगों ने पीडीडी कार्यालय पहुंचकर बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की।
इस दौरान कांग्रेस नेता मोहन चौधरी ने कहा कि बिजली विभाग की मनमानी के कारण लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। लोगों को सुचारू रूप से बिजली की आपूर्ति नहीं हो रही और बिल भी बहुत अधिक आ रहे हैं। जिस व्यक्ति के घर में एक पंखा और दो-तीन बल्ब हैं उसका हजारों रुपये के हिसाब से बिल आ रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अधिकारियों तक समस्या पहुंचने पर यह लोग बात नहीं सुनते। समय पर कार्यालय नहीं पहुंचते। सरकार ने लोगों पर महंगाई का अतिरिक्त बोझ डाल दिया है। जम्मू-कश्मीर में बिजली उत्पादन के बावजूद लोगों को महंगे दामों पर बिजली बेची जा रही है। अगर विभाग ने अपनी मनमानी बंद नहीं की और अधिक बिलों का समाधान नहीं किया तो लोगों को आंदोलन करने पर विवश होना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों में शामिल ओम प्रकाश रैणयाल का कहना है कि बिजली विभाग के स्मार्ट मीटर लगाने पर लोगों को कम बिल आने व अधिक वोल्टेज मिलने पर उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी। मगर वोल्टेज कम होने पर पंखे व कूलर तक नहीं चल रहे। इस दौरान सरदारी लाल, चुन्नी लाल, देवराज, ओमपाल शर्मा, देवराज चौधरी ने कहा कि किसानों के बिजली के कनेक्शन काटने पर धान की रोपाई नहीं कर पा रहे। अब कनेक्शन लेने के साथ बकाया राशि के बिल जमा करवाए जाने के लिए कहा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed