फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Protest against administration

Jammu News: पलांवाला के ठंगर चौक पर ठेका खोले जाने के विरोध में प्रदर्शन

विज्ञापन
Protest against administration
पांच पंचायतों ने की इलाके में शराब की दुकान न खोलने की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यौड़ियां। खौड़ के पलांवाला क्षेत्र के ठंगर चौक पर शराब की दुकान खोले जाने के विरोध में पांच पंचायतों के लोगों ने ठंगर चौक को बंद कर दो घंटे तक किया प्रदर्शन किया। लोगों का कहना था कि किसी भी हाल में यहां ठेका नहीं खुलने देंगे।
जानकारी के अनुसार सोमवार शाम को कुछ लोग ठंगर चौक पर शराब से भरी गाड़ी लेकर आए। यह दुकान उन्होंने पहले ही किराये पर ले रखी थी। उसके अंदर वे शराब रखने लगे तो स्थानीय दुकानदारों ने उसका विरोध किया। इसके बाद लोग शराब और गाड़ी लेकर भाग गए। लेकिन, मंगलवार सुबह क्षेत्र की पांच पंचायतों के लोगों ने चौक पर इकट्ठे होकर शराब की दुकान खोले जाने का पुरजोर विरोध किया। मौके कर बीडीसी सामोआ प्रवीण कुमार शर्मा, सरपंच पंचायत अपर पलांवाला बहादुर सिंह चौधरी, सरपंच लोअर पलांवाला गीता देवी, सरपंच पंचायत सामोआ अनुराधा शर्मा, सरपंच पंचायत पलातन विजय सिंह भाऊ सहित इन सभी पंचायतों के लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यहां किसी भी हाल में ठेका नहीं खुलने देंगे। जिस स्थान पर ठेका खोला जा रहा है, उसके इर्द-गिर्द क्षेत्र की लगभग 9 पंचायतें हैं। ठेका खुलाने के बाद इन पंचायतों के बच्चों का भविष्य अंधकारमय हो जाएगा। अगर सरकार ने ठेका खोलने की कोशिश की तो जोरदार प्रदर्शन होगा। युवक तरसेम कुमार, राजिंदर सिंह और प्रवीण कुमार ने कहा कि सीमावर्ती गांवों के लोगों के लिए सरकार शिक्षा, चिकित्सा और रोजगार के साधन उपलब्ध कराए, जहां से लोग मेहनत कर परिवार का पालन कर सकें। ठेका खुलने से इन लोगों की हालत अधिक खराब हो जाएगी। लोगों को शांत करने के लिए नायब तहसीलदार अजय कुमार, थाना प्रभारी खौड़ राहुल महाजन और चौकी प्रभारी पलांवाला राज सिंह पहुंचे। उन्हेें लोगों ने मांगों का ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed