फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Prostitution racket busted in Baramulla, four including a woman arrested

Jammu News: बारामुला में देह व्यापार के रैकेट का भंडाफोड़, महिला सहित चार गिरफ्तार

विज्ञापन
Prostitution racket busted in Baramulla, four including a woman arrested
श्रीनगर। उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले में जम्मू कश्मीर पुलिस ने अनैतिक कार्यों (देह व्यापार) में लिप्त रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए एक महिला सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि देह व्यापार का यह रैकेट बरजुल्ला कुंजर क्षेत्र में चल रहा था।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान अबू अहद वाजा निवासी उटीकू शेखपोरा, मोहम्मद अब्दुल्ला वाजा निवासी बरजुल्ला कुंजर और बिलाल अहमद भट निवासी बामरोदा (वर्तमान में उटीकू में रह रहा है) के रूप में हुई है। महिला की पहचान गुप्त रखी गई है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि कुंजर पुलिस स्टेशन में चारों आरोपितों पर अनैतिक तस्करी (रोकथाम) अधिनियम (पीआईटीए) की धारा 3, 4 और 5 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। अब आरोपितों से पूछताछ कर यह पता लगाया जा रहा है कि रैकेट में कहीं और भी लोग तो शामिल नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed