फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   project

जम्मू और श्रीनगर में दो साल के भीतर तैयार होगा मेट्रो रेल प्रोजेक्ट

विज्ञापन
project
जम्मू। जम्मू और श्रीनगर दोनों राजधानियों को शीघ्र ही मेट्रो रेल का तोहफा मिलेगा। महाराष्ट्र मेट्रो रेल कारपोरेशन की ओर से सोमवार को परियोजना के संबंध में प्रस्तुति दी गई। इस दौरान उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने परियोजना को तेजी के साथ पूरा करने की हिदायत दी। उन्होंने विश्वास जताया कि परियोजना की मंजूरी होने के साथ ही दो साल के भीतर काम पूरा कर लिया जाएगा। इससे दोनों शहरों में लोगों को आवागमन में काफी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

बैठक में बताया गया कि जम्मू में मेट्रो रेल 23 किलोमीटर की दूरी में चलेगी। बनतालाब से बाड़ी ब्राह्मणा के बीच 22 स्टेशन बनेंगे। श्रीनगर में 25 किलोमीटर की दूरी में मेट्रो रेल चलेगी। इसके लिए साढ़े 12 किलोमीटर के दो कॉरिडोर बनाए गए हैं। एक इंदिरा नगर से एचएमटी जंक्शन तथा दूसरा हजूरी बाग से ओसमानाबाद के बीच होगा। दोनों कॉरिडोर में 12-12 स्टेशन होंगे। बैठक में मुख्य सचिव बीवीआर सुब्रह्मण्यम, प्रमुख सचिव आवास धीरज गुप्ता, उप राज्यपाल के प्रमुख सचिव नीतीश्वर कुमार, जम्मू-श्रीनगर मास रैपिड ट्रांजिट कारपोरेशन की एमडी अंकिता कार तथा महाराष्ट्र मेट्रो के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
विज्ञापन

कोट
मेट्रो रेल न केवल लोगों को सहूलियतें उपलब्ध कराएगा बल्कि इसका अर्थव्यवस्था तथा जीवनस्तर पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। इससे ट्रांसपोर्ट सुविधा लोगों को कम खर्च में उपलब्ध हो सकेगी। साथ ही सार्वजनिक यातायात को लेकर हो रही फजीहत से भी छुटकारा मिलेगा। इस व्यवस्था से जाम की समस्या से भी छुटकारा मिलेगा। साथ ही रोजगार के साधन भी मुहैया हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मनोज सिन्हा, उप राज्यपाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed